पुलिस ने किसान रैली को रोका: वाटर कैनन का इस्तेमाल; ग्रेटर रिंग रोड प्रभावित ट्रैक्टर लेकर निकले थे भोपाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रेटर (पश्चिम) रिंग रोड परियोजना से प्रभावित 39 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर आज सड़क पर उतरे। करणी सेना परिवार के नेतृत्व में किसान एकजुट होकर ट्रैक्टरों से भोपाल रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें बरलाई में ही रोक लिया।
रैली का नेतृत्व कर रहे ऋषिराज सिंह ने पुलिस से देर तक बहस की। किसान भोपाल जाने पर अड़े रहे। रैली को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर दी है। रोक के बावजूद जब किसान आगे बढ़े, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।
ब रलाई में किसानों ने रविवार को ही बड़ी तैयारी कर ली थी। प्रभावित किसानों को ट्रैक्टर सहित एकत्र किया गया था। सैकड़ों किसान सुबह ट्रैक्टर से निकलना शुरू हुए तो पुलिस ने रोक दिया।
काफी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल हैं। किसान नेता अनिल व्यास ने बताया मुख्य मार्ग पर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात है जो ट्रैक्टर रैली को रोक रही है।
किसानों की मांग है जमीन अधिग्रहण के बदले उन्हें बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए साथ ही नेशनल हाई-वे के आसपास सर्विस रोड का काम शुरू किया जाए। किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टरों के साथ भोपाल जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सपना चाहते हैं।
अनिल व्यास का कहना है आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। पुलिस को सहयोग कर ट्रैक्टर रैली की योजना बनाई थी। पूर्व में जानकारी भी प्रशासन और पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद किसानों को रोका जा रहा है।
करणी सेवा परिवार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया था रैली के जरिए किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हितों की रक्षा एवं न्यायोचित मुआवजे की मांगों को उनके समक्ष रखना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता इंदौर प्रेस क्लब में करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ऋषिराजसिंह सिसौदिया एवं प्रभावित किसानों ने की थी।
टकराव नहीं चाहते...करणी सेना परिवार का कहना है यह टकराव नहीं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। संगठन ने उम्मीद जताई मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राहत प्रदान करेंगे।
इस मौके पर दरबारसिंह सोलंकी, अनिल व्यास, राम मकवाना, जगदीश डाबी, राजेश चोरमा, नरेंद्र सिंह चावडा और वीरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद थे।
642 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण... ग्रेटर (पश्चिमी) रिंगरोड शिप्रा से पीथमपुर तक 61 किमी लंबाई में बन रहा है। इससे 39 गांवों के करीब एक हजार किसान प्रभावित हैं।
उनकी कुल 642 हेक्टेयर जमीन जा रही है। जो मुआवजा इस सिंचित जमीन के बदले किसानों को दिया जा रहा, वो बहुत कम है। इसी को लेकर किसान असंतुष्ट हैं और विरोध जता रहे हैं।
नई गाइड लाइन से चार गुना मिले मुआवजा...किसानों का कहना है विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आजीविका और अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। ग्रेटर रिंगरोड के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और विधिसम्मत हो।
हमारी प्रमुख मांग है अधिग्रहित भूमि का नई गाइड लाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए, भूमिहीन होने वाले परिवारों के लिए विशेष पैकेज और रोजगार की व्यवस्था की जाए, इंटरचेंज के नाम पर अनावश्यक भूमि अधिग्रहण बंद हो, खाद की समय पर उपलब्धता, कीमतों में राहत और फसलों को जंगली जानवरों नीलगाय) से बचाने का स्थायी समाधान हो।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!