दारू दरबार पर पुलिस की एंट्री: रेस्टोरेंट-ढाबों में खाने के साथ पिलवाई जा रही थी शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता
नौ संचालकों पर आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शराब दुकानों के आसपास फल-फूल रहे अवैध ‘मिनी बार’ पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल गया। हीरा नगर व बाणगंगा पुलिस ने कई रेस्टोरेंट, ढाबों और गुमटियों पर दबिश देकर शराबखोरी करा रहे संचालकों पर कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई से जाम छलका रहे मदिरा प्रेमियों के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और संचालकों में भी हड़कंप मच गया। जोन-3 के साथ जोन-4 की पुलिस ने खुले में शराबखोरी करने वालों के साथ चिलमबाजों को भी पकड़ा।
शहर में लंबे समय से शराब दुकानों के आसपास ढाबों और रेस्टोरेंटों में खुलेआम पैग परोसने, सड़क किनारे शराबखोरी कराने और नशे के अड्डे संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई को बड़े अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।
हीरा नगर पुलिस ने एमआर-10 स्थित गुरु रेस्टोरेंट के संचालक सौरभ चौकसे, एमआर-10 शराब दुकान के पास गुमटी वाले राजेंद्र चौकसे, सुनील रेस्टोरेंट के संचालक रामकिशन जायसवाल, लखन ढाबा के लखन सिसौदिया, आईएसबीटी बस स्टैंड के पास संचालित काके दी हट्टी ढाबा संचालक विपिन पर कार्रवाई की।
उधर, बाणगंगा पुलिस ने भी सांवेर रोड पर बीएसएफ रेवती रेंज के पास संचालित आशियाना फैमिली रेस्टोरेंट पर दबिश दी। यहां शराबखोरी कराई जा रही थी।
संचालक जितेंद्र निवाल पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके साथ ही बाणगंगा पुलिस ने सुपर कॉरिडोर के मेट्रो ढाबा के संचालक निखिल वर्मा, टिगरिया बादशाह रोड के द कॉरिडोर किचन एंड रेस्टोरेंट के संचालक पंकज प्रजापत, पालिया रोड के मां भगवती ढाबा के बंटी पंवार और कुमेड़ी में एमआर-10 टोल के पास संचालित आइकोनिक ढाबा एंड रेस्टोरेंट के संचालक मनोज योगी पर भी आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
पुलिस को अधिकांश ठिकानों पर आधी भरी बीयर, शराब की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास और वहां बैठकर शराब पीते ग्राहक मिले। आशियाना फैमिली रेस्टोरेंट संचालक जितेंद्र निवाल पर कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं देने के चलते अलग से मामला दर्ज किया गया।
खुले में जाम छलका रहे थे, हो गई धरपकड़
हीरा नगर पुलिस ने दिव्यांश नामदेव को मां कनकेश्वरी मैदान और मनीष गुप्ता को उसी क्षेत्र से शराब के साथ पकड़ा गया। छत्रीपुरा पुलिस ने खुले में शराब पीते संजय उर्फ सूरज ओटकर को लाबरिया भेरू रोड, राहुल खताबिया, निर्मल नरवले को वैद्य ख्यालीराम का बगीचा, चंदू कुकरेजा और रजत मिश्रा को गंगवाल बस स्टैंड, विजय चौहान को राजमोहल्ला मैदान व लक्की सिंदल को त्रिलोकचंद स्कूल के बाहर, अन्नपूर्णा पुलिस ने फूटी कोठी क्षेत्र से रवि पिचोड़वाल और योगेश सोनय्या को खुले में शराब पीते पकड़ा।
गांजा फूंक रहे थे: इधर, भंवरकुआं पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदरसिंह और गजराज सिंह को तीन इमली ब्रिज के नीचे गांजा पीते हुए पकड़ा।
सराफा पुलिस ने जगदीश शर्मा और नवल भांवी को सीतलामाता बाजार क्षेत्र में चिलम से गांजा पीते धरदबोचा, जबकि पंढरीनाथ पुलिस ने आड़ा बाजार क्षेत्र से फिरोज और चंदननगर पुलिस ने सिरपुर तालाब की पाल से शाहरुख शेख को गांजा पीते गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान भंवरकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ पुष्पेंद्र सिंह को टीपी नगर से 25 क्वार्टर और दीपक जायसवाल को ट्रांसपोर्ट नगर से 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ पकड़ा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, गांजा सेवन और अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!