खबर
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश: नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 11:35 am
शेयर करें:
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिप्रा थाना क्षेत्र स्थित मामा बोका रिसोर्ट में फ्रेंडशिप डे के मौके पर आयोजित पार्टी में पुलिस ने दबिश देकर जांच की। पुलिस के मुताबिक मौके पर करीब 200 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले।

संचालक पर केस
कार्रवाई के दौरान सभी को छोड़ दिया गया, जबकि रिसोर्ट संचालक विवेक पिता विष्णु पटेल, निवासी डकाच्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिसोर्ट में पार्टी के दौरान शराब परोसी जा रही थी और आयोजन में शामिल होने वाले लोगों से बड़ी रकम वसूले जाने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार पार्टी आयोजित करने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।

शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस टीम
एसपी ग्रामीण राजेंद्र वर्मा को मामा बोका रिसोर्ट में पार्टी आयोजित होने की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिसोर्ट की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक पार्टी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

रिसोर्ट के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियों के ठहरने की जानकारी भी सामने आई।

डिजिटल रजिस्टर में अधूरी जानकारी
जांच के दौरान पुलिस ने रिसोर्ट का डिजिटल रजिस्टर भी देखा। पुलिस के अनुसार कई लोगों की एंट्री में पूरे नाम दर्ज नहीं थे। वहीं, कुछ लोगों के आधार कार्ड भी रिसोर्ट प्रबंधन ने जमा नहीं कराए थे।

पुलिस ने आयोजन से संबंधित दस्तावेज और अन्य जानकारी भी जुटाई है। कार्रवाई के बाद पार्टी में शामिल लोगों को मौके से जाने दिया गया।

रिसोर्ट संचालक के खिलाफ केस
पुलिस ने मामले में रिसोर्ट संचालक विवेक पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब पार्टी के आयोजन, शराब परोसने, लोगों से ली गई रकम और अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

रिसोर्ट मालिक का दावा- पार्टी के लिए ली गई थी अनुमति
वहीं, रिसोर्ट मालिक हैप्पी जेठवानी ने पुलिस के दावे से अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि रिसोर्ट विवेक को किराए पर दिया गया था और रविवार को आयोजित पार्टी के लिए परमिशन ली गई थी।

जांच जारी
रिसोर्ट मालिक हैप्पी जेठवानी के मुताबिक बार का लाइसेंस भी रिसोर्ट की ओर से लिया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी को निर्धारित समय पर बंद कर दिया गया था।

अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि आयोजन के लिए कौन-कौन सी अनुमति ली गई थी और पार्टी के दौरान नियमों का पालन हुआ था या नहीं।

संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

2 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

10 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

33 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

40 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 20 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!