IPL सट्टे पर पुलिस की दबिश: 4 आरोपी गिरफ्तार; हर बॉल पर लगा रहे थे दांव, करोड़ों के लेन-देन का हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए आगर मालवा पुलिस ने संगठित सट्टा गिरोह का खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अवैध लेन-देन का खुलासा
कार्रवाई में करीब 3.90 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है, जबकि 1.93 करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने 16 अप्रैल को ग्राम तनोडिया नाका चौक स्थित एक मकान पर दबिश दी।
यहां आरोपी टीवी पर आईपीएल मैच देखकर मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते मिले।
हर बॉल और ओवर पर लग रहा था दांव
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। हर बॉल, ओवर और रन पर दांव लगवाकर अवैध कमाई की जा रही थी। गिरोह के अन्य सदस्यों को इंदौर से भी हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने दानिश पिता सलीम मुल्तानी निवासी नाका चौक तनोडिया जिला आगर मालवा, सुमित राठौर पिता मुकेश राठौर निवासी आगर मालवा हाल निवासी इंदौर, अजय सोलंकी पिता मुकेश सोलंकी निवासी आगर मालवा हाल निवासी इंदौर और कमलेश बोडाना पिता बदीलाल बोडाना निवासी विराज शांति कॉलोनी देव गुराड़िया इंदौर को गिरफ्तार किया है। इनमें से दानिश और अजय का पूर्व में भी जुआ एक्ट के तहत आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
भारी मात्रा में सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, एलईडी टीवी, नगदी, पेन ड्राइव और सट्टे का हिसाब-किताब लिखे दर्जनों दस्तावेज जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.90 लाख रुपए आंकी गई है।
1.93 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा
बरामद दस्तावेजों में करीब 83 पन्नों पर सट्टे के हिसाब दर्ज मिले, जिनमें लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 111, आईटी एक्ट की धारा 66(D) और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उनि दिलीप कटारा, उनि संजय गुनेरा, उनि राखी गुर्जर, सउनि कालूराम मण्डोर, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, मनीष सखवार, गिरजा शंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, सुब्रतो शर्मा, प्रकाश मालवीय, आरक्षक शिवम यादव, वीरेंद्र पांचाल, आशीष शुक्ला, रवि दोहरे, विजय दांगी, शिवम सोनी, होकम दांगी की भूमिका सराहनीय रही।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!