जुआ फड़ पर पुलिस की रेड: भाजपा नेता समेत पांच गिरफ्तार; नकदी-बाइक और मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,मंदसौर।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने अवैध जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक मंडल उपाध्यक्ष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मटन दुकान के पीछे चल रहा था जुआ फड़
यह कार्रवाई नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा पुलिस चौकी ने की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद चौकी प्रभारी विकास गहलोत के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर झारड़ा रोड स्थित सलीम की मटन दुकान के पीछे दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष भी निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में खड़पालिया निवासी पप्पू उर्फ बापूलाल सोलंकी शामिल हैं, जो भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।अन्य आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह सोंधिया (बांसखेड़ी), मनोहर सिंह सोंधिया (गर्रावद) और विक्रम सिंह सोंधिया (बांसखेड़ी) सलीम (बूढ़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11,800 रुपए नकद,52 ताश के पत्ते, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए), 4 मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए) जब्त की हैं।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
चौकी प्रभारी विकास गहलोत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में मध्यप्रदेश जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!