जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: तहसील परिसर में सजती थी महफिल; 6 जुआरी गिरफ्तार, SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
तहसील परिसर के अंदर चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू का नाम भी सामने आया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना के आधार पर की कार्रवाई
यह कार्रवाई देहात थाने में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई। मामला सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां छुट्टी के दिन तहसील परिसर में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी।
हर रविवार को सजती थी महफिल
पुलिस के अनुसार, रविवार को अवकाश होने के कारण तहसील परिसर में सन्नाटा रहता है, जिसका फायदा उठाकर जुआरी यहां फड़ जमाते थे। सूचना के आधार पर शहर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर दबिश दी गई, जहां 6 लोगों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
एक फरार, 7 पर केस दर्ज
पकड़े गए आरोपियों में मनोज शर्मा (बाबू), लाखन सिंह बघेल, भीकम कुशवाह, पहाड़ सिंह बघेल, मनीष पाल और सत्यपाल सिंधी शामिल हैं। वहीं नरेंद्र शास्त्री नाम का आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे भी आरोपी बनाते हुए कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
46 हजार नकद, बाइक और ताश की गड्डी जब्त
पुलिस ने मौके से करीब 46 हजार रुपए नकद, ताश की गड्डी और 3 बाइक जब्त की हैं। सभी आरोपियों को नोटिस देकर फिलहाल छोड़ दिया गया है।
सरकारी कर्मचारी की भूमिका जांच के दायरे में
ट्रेनी आईपीएस मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!