जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश: 4 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा; नकदी और मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसा है। टोंकखुर्द थाना पुलिस ने टोंककला और चिड़ावद के बीच स्थित एक मकान पर दबिश देकर चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
मंगलवार शाम टोंकखुर्द थाने को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टोंककला से चिड़ावद जाने वाले मार्ग पर स्थित संतोष राजपूत के मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आलोक वर्मा ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर अंदर मौजूद चार लोगों को पकड़ लिया। मौके पर सभी आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 58,400 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें भगत चौधरी (52 वर्ष, निवासी भौरासा, देवास), वसीम पठान (47 वर्ष, निवासी लक्ष्मी बाई मार्ग, नाहर दरवाजा, देवास), गोवर्धन सिंह ठाकुर (69 वर्ष, निवासी जयश्री नगर, देवास), संतोष राजपूत (45 वर्ष, निवासी टोंककला, देवास) शामिल हैं।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अपराध क्रमांक 135/2026 दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!