वाइन शॉप के पीछे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 11 जुआरी गिरफ्तार; 50 हजार रुपए व ताश की गड्डियां जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने देर रात जुए के एक फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रतीक्षा वाइन शॉप के पीछे ढाबे के पास स्थित एक खाली प्लॉट पर चल रहे इस जुए के अड्डे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भंवरकुआं क्षेत्र में रात होते ही कुछ लोग सुनसान स्थान पर जुटकर हार-जीत का खेल खेलते हैं। रविवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि प्रतीक्षा वाइन शॉप के पीछे स्थित प्लॉट पर जुए का फड़ सजा हुआ है और बड़ी रकम के दांव लगाए जा रहे हैं।
इस पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से करीब 50 हजार रुपए और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परेश खत्री निवासी विजय नगर, कंजनी पिता परमानंद निवासी जूनी इंदौर, संतोष अमरदास निवासी पैलेस कॉलोनी, अमन रंधानी, रमेश जोशी, रोमी शर्मा, साहिल सचदेवा निवासी साईं पैराडाइज कॉलोनी, वीरेंद्र ठाकुर, रवि शोभावानी निवासी माणिकबाग तथा विनोद सचदेवा निवासी त्रिवेणी कॉलोनी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से जुआ गतिविधियां संचालित होने की आशंका है।
इसी कारण पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह फड़ किसके संरक्षण में चल रहा था और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और आपसी संपर्कों की भी जांच कर रही है।
भंवरकुआं क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अड्डों की सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!