'न्याय यात्रा' से पहले पुलिस अलर्ट: क्षेत्र बना छावनी, संगठन का दावा-कई छात्र नेता गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) द्वारा गुरुवार को प्रस्तावित 'न्याय यात्रा 3.0' शुरू होने से पहले ही इंदौर का भंवरकुआं क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। प्रशासन ने सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, जिसके चलते दोपहर 1 बजे प्रस्तावित यात्रा शुरू नहीं हो सकी।
सुबह से तैनात रहा भारी पुलिस बल
सुबह करीब 10 बजे से डीडी गार्डन (दीनदयाल गार्डन) से लेकर भंवरकुआं चौराहे तक बड़ी संख्या में पुलिस बल और पुलिस वाहन तैनात कर दिए गए। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित नहीं होने दी गई।
संगठन का दावा- 15 से ज्यादा छात्र नेता गायब
NEYU से जुड़े छात्र नेताओं का दावा है कि संगठन के 15 से अधिक पदाधिकारी और छात्र नेता या तो पुलिस हिरासत में हैं या फिर कार्रवाई की आशंका के चलते भूमिगत हो गए हैं।
संगठन का आरोप है कि बुधवार रात से ही पुलिस ने कई छात्र नेताओं को उठाना शुरू कर दिया था। संगठन के सदस्य रणजीत किसानवंशी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि राधे जाट, सुरेंद्र यादव समेत कई नेताओं को पुलिस अपने साथ ले गई। संगठन का यह भी दावा है कि वीडियो जारी करने के बाद रणजीत किसानवंशी भी संपर्क से बाहर हैं।
दीनदयाल गार्डन से रीगल तक निकलनी थी यात्रा
NEYU की प्रस्तावित 'न्याय यात्रा 3.0' दीनदयाल गार्डन (भोलाराम उस्ताद मार्ग) से शुरू होकर महात्मा गांधी प्रतिमा, रीगल स्क्वेयर तक निकाली जानी थी। हालांकि, यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और किसी भी समूह को एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी।
संगठन का आरोप है कि यात्रा का नेतृत्व कर रहे कई छात्र नेताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया, जिसके कारण शांतिपूर्ण मार्च शुरू नहीं हो सका।
लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
संगठन का कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन युवाओं की आवाज दबाने के लिए दमनात्मक कदम उठाएंगे, तो इससे छात्रों और युवाओं में असंतोष और बढ़ेगा।
छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
NEYU ने मांग की है कि हिरासत में लिए गए सभी छात्र नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए तथा छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!