खबर
Top News

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा: घर में पत्नी का गला घोंटा; 50 किमी दूर कार में जलाया, आरोपी डॉक्टर पति ने कबूला जुर्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के चनाटोरिया कार अग्निकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के अनुसार, आरोपी डॉक्टर नीलेश कुर्मी ने पहले घर में पत्नी सीमा की गला घोंटकर हत्या की, फिर सबूत मिटाने के लिए शव को करीब 50 किलोमीटर दूर ले जाकर कार में पेट्रोल डालकर जला दिया।

डॉक्टर समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि 20 मार्च की रात करीब 2 बजे घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो शक और अवैध संबंधों के चलते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

बेटी को बहाना, किरायेदारों को बुलाकर रची साजिश
घटना के समय घर में मौजूद बेटी के जागने पर आरोपी ने उसे बताया कि मां की तबीयत खराब है और अस्पताल ले जा रहा है। इसके बाद उसने अपने किरायेदार रामकृष्ण और शुभम को बुलाया और हार्ट अटैक का बहाना बनाकर सीमा को कार में ले जाया गया।

सुनसान जगह ले जाकर पेट्रोल डालकर लगाई आग
तड़के करीब 4 बजे आरोपी चनाटोरिया के पास सुनसान इलाके में पहुंचा। यहां कार रोककर महिला पर पेट्रोल डाला गया और आग लगा दी गई। आरोप है कि तीनों आरोपी कार से बाहर निकलकर महिला को जलते हुए देखते रहे, लेकिन उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

तीन कहानियों ने खोला राज
आरोपी ने पुलिस और ससुराल पक्ष को गुमराह करने के लिए अलग-अलग कहानियां गढ़ीं, जिनके विरोधाभास ने ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। हार्ट अटैक: ससुर को फोन कर कहा कि पत्नी की तबीयत खराब है। एक्सीडेंट: बाद में बताया कि ट्रक ने टक्कर मारी। कार में आग: अंत में कहा कि अचानक कार में आग लग गई। इन बयानों में अंतर ने पुलिस का शक गहरा कर दिया।

ऐसे हुआ पूरी साजिश का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत मिले, जिनसे साजिश का खुलासा हुआ। कार का CNG टैंक सुरक्षित मिला, ब्लास्ट की थ्योरी गलत साबित हुई। घटनास्थल से जली हुई माचिस की तीली बरामद हुई। आग कार की पिछली सीट से शुरू होने के संकेत मिले। टोल प्लाजा के CCTV में कार घटनास्थल की ओर जाती दिखी। घर के CCTV DVR को जब्त कर जांच की गई।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर का एक युवती से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वारदात की रात भी इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ, जो हत्या में बदल गया।

साथियों की भी भूमिका संदिग्ध
कार में मौजूद दोनों साथियों ने शुरुआत में सच्चाई छिपाई, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उन्होंने पूरी घटना कबूल ली। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है, क्योंकि उन्होंने न तो महिला को बचाया और न ही घटना की सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे स्पष्ट होगा कि मौत गला घोंटने से हुई या आग में जलने से। एएसपी के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 8 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 9 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 9 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 9 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 9 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 10 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 10 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 11 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 11 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 11 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 11 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 11 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 12 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 12 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!