शुभम वैली से शुभम रियलिटी तक पुलिस की जांच: पप्पू मंत्री को नोटिस; भरत पटवारी भी जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स रैकेट की जांच क्रिकेट सट्टेबाजी को भी पार कर रियल एस्टेट तक पहुंच गई है। एक के बाद एक खुलती कड़ियों ने पुलिस को करोड़ों के जमीन के सौदों, साझेदारी, निवेश और वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए मजबूर कर दिया है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शुरू हुई जांच अब बिल्डर सुमित मंत्री, उसके कारोबारी साझेदार पप्पू मंत्री और अब पटवारी के चचेरे भाई भरत पटवारी तक पहुंच गई है।
पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क की असली तस्वीर जमीन और पैसों के लेन-देन की तह तक जाने के बाद ही साफ होगी।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत और राजेंद्र नगर पुलिस ने बिल्डर सुमित मंत्री से हुई पूछताछ के बाद उसके रिश्तेदार एवं कारोबारी साझेदार पप्पू मंत्री को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार जांच में सामने आया है कि सुमित मंत्री की एक फर्म शुभम रियलिटी है।
इसमें सुमित मंत्री और पप्पू मंत्री साझेदार रहे हैं, जबकि जीतू पटवारी का भाई नाना पटवारी भी उनके व्यावसायिक कामकाज से जुड़ा हुआ था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शुभम वैली में इनकी वास्तविक भूमिका क्या थी और प्लॉटों की बिक्री, निवेश तथा करोड़ों का वित्तीय लेन-देन किस प्रकार किया गया।
धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई
जांच की दिशा उस समय बदली जब ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद एक युवती ने शुभम वैली के प्लॉट से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
इसी आवेदन के आधार पर पुलिस ने पहले सुमित मंत्री को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और दस्तावेजों से कई नई कड़ियां सामने आईं, जिसके बाद पप्पू मंत्री को नोटिस भेजा गया।
शुभम रियलिटी में भरत की भी साझेदारी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुमित मंत्री की आधा दर्जन से अधिक फर्में संचालित हैं। इनमें से एक फर्म शुभम रियलिटी में भरत पटवारी की भी साझेदारी रही है। इसी कारण अब भरत पटवारी को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि भरत पटवारी, नाना पटवारी और पप्पू मंत्री के बीच कारोबारी संबंधों की प्रकृति क्या थी तथा जमीनों के सौदों और निवेश में किसकी कितनी भूमिका रही।
जमीन, निवेश, फंड फ्लो और साझेदारी के दस्तावेज खंगाले जा रहे
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार पुलिस का फोकस अब केवल ड्रग्स कनेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि फंड फ्लो, बैंक ट्रांजेक्शन, निवेश के स्रोत, जमीनों की खरीद-बिक्री, साझेदारी के अनुबंध और कथित वित्तीय अनियमितताओं पर भी है।
जांच टीम विभिन्न दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और रजिस्ट्रियों का मिलान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक भूमिका सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!