कार चोर की गिरफ्तारी पर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने: एमपी-राजस्थान के बीच आठ घंटे चली खींचतान; अफसरों के दखल से सुलझा विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के बीच इंदौर में हाई-वोल्टेज विवाद देखने को मिला।
आरोपी की गिरफ्तारी का श्रेय और उसकी अभिरक्षा (कस्टडी) को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस सड़क पर आमने-सामने आ गई। हालात ऐसे बने कि लसूड़िया थाना पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों टीमों को थाने ले जाना पड़ा। करीब आठ घंटे तक चली खींचतान के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझ सका।
संयुक्त कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विवाद
लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की तलाश में मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्राइम ब्रांच ने गुजरात के अहमदाबाद से दीपक और सरफराज को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जानकारी उज्जैन के नानाखेड़ा थाना पुलिस को नहीं दी गई, जबकि आरोपी दीपक एक अन्य मामले में वहां भी वांछित था।
इंदौर पहुंचते ही रोक लिया पुलिस का काफिला
गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को तस्दीक के लिए इंदौर लेकर पहुंची। इसी दौरान नानाखेड़ा थाना पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिल गई। इसके बाद लसूड़िया क्षेत्र के एक ढाबे के पास पुलिस वाहन को रोक लिया गया।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने दावा किया कि आरोपी दीपक उनके थाने में दर्ज लग्जरी कार चोरी के मामले में भी वांछित है, इसलिए उसे उनके सुपुर्द किया जाना चाहिए।
सड़क पर बहस, फिर थाने पहुंचा मामला
आरोपी की अभिरक्षा को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस टीमों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में सड़क पर विवाद में बदल गई। इस मामले को लेकर स्थिति बिगड़ती देख लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। करीब आठ घंटे तक चली चर्चा के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बातचीत हुई, जिसके बाद विवाद का समाधान निकाला गया।
नेपाल में छिपे बताए जा रहे हैं गिरोह के सरगना
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह के कथित सरगना बाबी और मोनू हैं। अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों नेपाल भाग गए हैं।
आरोपियों ने इंदौर के अन्नपूर्णा, विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों से भी कई लग्जरी कारें चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें विजय नगर क्षेत्र से हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के रिश्तेदार की कार चोरी का मामला भी शामिल बताया जा रहा है।
हाईटेक तकनीक से करते थे कार चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद सुनियोजित और हाईटेक तरीके से वारदात को अंजाम देता था। पहले आरोपी लग्जरी कारों की रेकी करते थे।
इसके बाद दो सदस्य मौके पर उतरकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनटों में स्मार्ट लॉक खोल देते थे। गिरोह के सदस्य वायरलेस सिग्नल स्कैन कर डुप्लीकेट डिजिटल चाबी तैयार करने में भी माहिर थे।
चोरी के बाद वाहन को पहले से तय स्थान पर पहुंचाया जाता था, जबकि वाहन खरीदने और बेचने वाले अलग-अलग लोग होते थे, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा आसानी से न हो सके।
फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सरगनाओं की तलाश में जुटी है और अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!