पुलिस कमिश्नर ने 29 कर्मियों की पीठ थपथपाई: प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार से बढ़ाया हौसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ कार्रवाई, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने, ट्रैफिक प्रबंधन और तकनीकी पुलिसिंग तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 अधिकारी-कर्मचारियों का मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट में सम्मान हुआ।
कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साप्ताहिक समारोह में पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनकी सराहना की। कहा अच्छा काम करने वालों का सम्मान पूरी फोर्स के लिए प्रेरणा है।
थाना विजय नगर की टीम के उप निरीक्षक बलवीर रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जिशान, प्रमोद शर्मा, पार्थ और मोनू रघुवंशी को कंसल्टेंसी संचालक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण मार्कशीट बरामद करने, थाना राऊ के आरक्षक लोकेश को सड़क दुर्घटनाओं में ई-डीएआर पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य, थाना सदर बाजार के आरक्षक अनिल अहिरवार और महेश नायक को 187 प्रकरणों की एफआईआर को एसआईडी सिस्टम से सफलतापूर्वक लिंक करने, खजराना के निरीक्षक अनिल गौतम, प्रधान आरक्षक पंकज सावरिया, योगेश झोपे, आरक्षक जबर सिंह और अमित सिंह को 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी की गिरफ्तारी, अपराध शाखा के आरक्षक कन्हैयालाल दांगी और रिंकू यादव को 10 ग्राम कोकीन के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
अंधे कत्ल में गिरफ्तारी पर पुरस्कार : थाना चंदन नगर के एसआई सौरभ कुशवाह, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह और आरक्षक नागेंद्र को अंधे कत्ल में आरोपी को गिरफ्तार करने, थाना रावजी बाजार के एएसआई रमेश भदौरिया, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह और प्रतिपाल को आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर पुरस्कार दिया गया।
ट्रैफिक टीम का भी सम्मान : चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन और प्रभावी कार्रवाई करने वाली टीम को विशेष रूप से सराहा गया। सहायक उप निरीक्षक मैथूसिंह मुवेल, आरक्षक अजीत बकोरिया, अंजलि, अतुल कुमार, निशा, दिलीप, मान सिंह और ज्योति रजक को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
हीरा नगर एसीपी, चंदन नगर टीआई व एसआई का सम्मान
पुलिस कमिश्नरेट की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
जून में एसीपी हीरा नगर ने पहला स्थान हासिल किया। थानों में चंदन नगर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इनके अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान समारोह में कमिश्नर ने एसीपी हीरा नगर रुबीना मिजवानी, थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक करोले, एसआई साबिर मंसूरी तथा आरक्षक विनोद धाकड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली विभिन्न मापदंडों पर पु थानों और एसीपी के कामकाज की नियमित समीक्षा करती है। इसमें अपराध नियंत्रण, विवेचना, शिकायतों के निराकरण, जनसंपर्क, प्रशासनिक कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण पैरामीटर्स को शामिल है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!