अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई: कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजा में पुलिस ने खेत में दबिश देकर गांजे के 880 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 280.65 किलोग्राम बताया गया है।
एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा
मामले में गांव के 52 वर्षीय वीरू पुत्र शम्भु पारगी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
तीसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही
यह जिले में गांजे की खेती के खिलाफ हाल के दिनों में हुई तीसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
इससे पहले 30 सितंबर को सरवन थाना क्षेत्र के उंडेर और 9 अक्टूबर को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जाम्बुकुड़ी में कार्रवाई की गई थी।
कपास और मक्का के बीच उगा रखे थे गांजे के पौधे
शिवगढ़ थाना प्रभारी लिलियन मालवीय के अनुसार, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि ग्राम गुंजा निवासी वीरू पारगी के खेत में गांजे के पौधे उगाए गए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर खेत में दबिश दी।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया
पुलिस के मुताबिक, खेत में एक व्यक्ति काम करता दिखाई दिया। उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान वीरू पारगी के रूप में हुई।
880 पौधे जब्त
तलाशी के दौरान कपास और मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे के हरे पौधे मिले।
पुलिस ने कुल 880 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 280.65 किलोग्राम बताया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार लाल, एएसपी राकेश पंद्रो और एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस टीम में एसआई प्रतापसिंह भदोरिया, अजमेरसिंह भुरिया और आईएम खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उंडेर में गांजे की खेती के मामले में तीन और गिरफ्तार
इधर, सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम उंडेर में करीब 65 बीघा जमीन पर गांजे की अवैध खेती के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उनकी पहचान किशन पुत्र शांतिलाल निनामा, कालू पुत्र हूरसिंह और मगन पुत्र लालू निनामा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों राजस्थान के बांसवाड़ा की ओर भागने की फिराक में थे।
सूचना मिलने पर श्यामपुरा और मुख्य बांसवाड़ा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
न्यायालय से एक दिन का रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की गई और फिर तीनों को जेल भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस इससे पहले अनिल पुत्र बसंत निनामा को गिरफ्तार कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को उंडेर में कार्रवाई के दौरान गांजे के 2,948 पौधे जब्त किए गए थे।
इस कार्रवाई का मार्गदर्शन एसडीओपी लेखराज मीणा ने किया था।
रतलाम जिले में लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद पुलिस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!