सगाई के 8 दिन बाद प्रेमी संग जहर खाया: देवास से शाजापुर पहुंची युवती; दोनों की मौत, परिवार ने शादी से किया था इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर (मध्यप्रदेश)।
जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रेम संबंध में बंधे युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
लंबे समय से था प्रेम संबंध
पुलिस के मुताबिक, सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ (25) और देवास की रहने वाली कशिश परिहार के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में, करीब 8 दिन पहले कशिश की सगाई उज्जैन में कहीं और तय कर दी गई थी, जिससे दोनों मानसिक रूप से परेशान थे।
घटना कैसे हुई
गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे करेडी नाके के पास दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद युवक आशुतोष ने अपने एक दोस्त को फोन कर पूरी जानकारी दी। दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों को जिला अस्पताल लेकर गया।
पहले कशिश, बाद में आशुतोष की मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान कशिश की मौत हो गई, जबकि आशुतोष की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया। बाद में इंदौर में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
पिता ने क्या बताया
कशिश के पिता भरत परिहार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक बेटी घर पर ही थी। वे और उनकी पत्नी हर गुरुवार की तरह इंदौर सामान लेने गए थे। देवास में उनकी साड़ी की दुकान है। कशिश ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर आती-जाती रहती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह सारंगपुर और शुजालपुर भी गई थी। गुरुवार को वह देवास से शाजापुर पहुंची थी।
पहले भी घर आया था युवक
परिजनों के अनुसार, करीब 15-16 दिन पहले आशुतोष अपने एक रिश्तेदार के साथ उनके घर आया था। उस समय कशिश ने उसे अपना दोस्त बताया था। युवक ने घर पर खाना भी खाया था। आशुतोष खेती का काम करता था।
पुलिस जांच जारी
लालघाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल पदम सिंह के अनुसार, युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है और शुक्रवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!