प्रधानमंत्री ने किया विमानन क्षेत्र का कायाकल्प: मुख्यमंत्री ने कहा- हवाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार; अत्याधुनिक टर्मिनल की सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है। आज हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ हो गई है। वे रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आयोजित कार्यक्रम में नए टर्मिनल-1 के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
इंदौर और मालवांचल को अत्याधुनिक टर्मिनल की सौगात
मुख्यमंत्री ने टर्मिनल-1 का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह आधुनिक सुविधा इंदौर सहित पूरे मालवांचल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे हवाई यात्रा और अधिक सुगम बनेगी।
“हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा”
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के कारण देश में एविएशन सेक्टर का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, “आज हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर सकता है।” यह बदलाव सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है।
अमेरिकी काउंसिल से मिला क्वालिटी सर्टिफिकेट
इंदौर एयरपोर्ट की बेहतर सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। एयरपोर्ट को अमेरिकन क्वालिटी कंट्रोल द्वारा क्वालिटी सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह प्रमाणपत्र एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंपते हुए बधाई दी।
नए टर्मिनल में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं- प्रति घंटे लगभग 400 यात्रियों को संभालने की क्षमता, 14 चेक-इन काउंटर, करीब 300 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, 6000 वर्गमीटर में फैला टर्मिनल, सालाना 15 लाख यात्रियों की क्षमता, 18 उड़ानों का संचालन, 150 चारपहिया वाहनों की पार्किंग और वीआईपी रूम और बड़ा वेटिंग एरिया। इसके साथ ही यात्रियों के लिए “उड़ान यात्री कैफे” भी शुरू किया जा रहा है, जहां 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता उपलब्ध होगा।
एयर एम्बुलेंस और सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत भी की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का बड़ा विजन
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में 8 एयरपोर्ट, 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड मौजूद हैं। हाल ही में रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू किए गए हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है।
सरकार का लक्ष्य है कि हर 150 किमी पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट, हर 75 किमी पर एक एयरस्ट्रिप और हर 45 किमी पर एक हेलीपैड हो। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई—तीनों क्षेत्रों में हो रहा विस्तार मध्यप्रदेश को तेजी से लॉजिस्टिक हब बना रहा है।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू वर्चुअली जुड़े। वहीं नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इंदौर को नई उड़ान का भरोसा
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर देश के उन शहरों में शामिल है, जहां हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए टर्मिनल से शहर की एयर कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।
विकास की दिशा में बड़ा कदम
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का लोकार्पण न सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, बल्कि यह शहर और पूरे प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक संभावनाओं को नई दिशा देने वाला कदम भी माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!