प्रधानमंत्री आज रात इतने बजे देश को करेंगे संबोधित: अभी स्पष्ट नहीं किस विषय पर बोलेंगे; राजनीतिक हलचल तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस विषय पर बात करेंगे, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में संसद में हुए घटनाक्रम, विशेषकर महिला आरक्षण और लोकसभा से जुड़े विधेयक पर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रख सकते हैं।
लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पर मतदान हुआ था, जिसमें सरकार को आवश्यक बहुमत नहीं मिल सका। इस विधेयक के तहत लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा गया था।
मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विरोध में 230 वोट आए। इसे पारित कराने के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी, जो सरकार हासिल नहीं कर सकी। इसी कारण यह विधेयक पारित नहीं हो पाया। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर समर्थन न देकर बड़ी राजनीतिक गलती की है और इसके परिणाम सामने आएंगे।
मोदी सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका माना जा रहा है जब कोई महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका है। इसके बाद महिला आरक्षण लागू होने की प्रक्रिया भी नई जनगणना और परिसीमन से जुड़ी होने के कारण आगे खिसक सकती है, जिससे इसके 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू होने की संभावना कम हो गई है।
सरकार की ओर से इस विषय से जुड़े तीन प्रस्ताव सामने आए थे, जिनमें 2029 के चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने और परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने की बात शामिल थी। इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किए जाने की योजना थी।
हालांकि सरकार ने दो अन्य संबंधित विधेयकों पर मतदान नहीं कराया। इनमें परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 शामिल थे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये दोनों विधेयक मुख्य बिल से जुड़े हुए हैं, इसलिए इन पर अलग से मतदान कराने की आवश्यकता नहीं थी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!