प्लॉट पर कब्जे का विवाद मध्यस्थता से सुलझा: जनसुनवाई में बुजुर्ग को मिला इंसाफ; पुलिस की पहल बनी मिसाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम समस्याओं के बीच एक बुजुर्ग का प्लॉट विवाद चर्चा का केंद्र बना रहा। इसमें बुजुर्ग की जमीन पर कब्जे का मामला पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप और मध्यस्थता केंद्र की पहल से सुलझ गया।
कल जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग शिकायतकर्ता अपने प्लॉट पर रिश्तेदार द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सामने अपनी पीड़ा रखी थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले को मध्यस्थता केंद्र को सौंपा गया था। पुलिस की पहल मामले में निर्णायक साबित हुई।
मध्यस्थता केंद्र के काउंसलर ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी और संवाद के जरिए विवाद को सुलझाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रयासों के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंचे और प्लॉट पर कब्जे का विवाद समाप्त हो गया। समाधान मिलने के बाद बुजुर्ग आवेदक एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचे, लेकिन इस बार शिकायत लेकर नहीं बल्कि धन्यवाद देने के लिए। उन्होंने इंदौर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अब अपने हक का प्लॉट वापस मिल गया है और लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो गई है।
यह मामला जनसुनवाई की प्रभावशीलता और पुलिस की संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के संवाद और समझाइश से समाधान संभव हुआ।
अन्य मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गौरतलब है कि जनसुनवाई में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पारिवारिक विवाद, लेन-देन, महिला अपराध, जमीन विवाद सहित कई शिकायतें शामिल थीं। पुलिस कमिश्नर ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!