खबर
Top News

पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार: दो युवकों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 3:05 pm
शेयर करें:
पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने दो दिन पहले हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान दो युवकों को देशी पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने जिस युवक से हथियार खरीदना बताया था, उसकी पहचान कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि उसके पास से भी पुलिस ने देसी पिस्टल बरामद की है।

भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 21 मार्च को भंवरकुआं क्षेत्र में हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध यश टांक (20) और नितेश घावरी (22) को घेराबंदी कर पकड़ा था।

आरोपियों की तलाशी लेने पर उनसे एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। दोनों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पिस्टल अभिषेक योगी से खरीदना बताया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और एरोड्रम क्षेत्र स्थित बाबू मुरई कॉलोनी से अभिषेक योगी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी योगी ने बताया कि उसने दोनों युवकों को पिस्टल बेची थी, साथ ही उसने अपने कमरे में एक और देशी पिस्टल और कारतूस छिपाकर रखे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अतिरिक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस तरह मामले में कुल 2 देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से अवैध हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।


संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

5 minutes ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

17 minutes ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

24 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

33 minutes ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

39 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 1 hour ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 1 hour ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 1 hour ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 2 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 19 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 20 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 20 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 20 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!