मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: 30 से ज्यादा लोग थे सवार; मौके पर मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मूंग की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 19 मजदूर घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टायर फटते ही पलटा वाहन
जानकारी के अनुसार बरमान क्षेत्र से मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन ग्राम बिंदली की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन ढिगसरा तिराहे के पास पहुंचा, मोड़ पर अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप बीच सड़क पर पलट गया।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप में सवार मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
महिला मजदूर अधिक घायल
हादसे में घायल होने वालों में कविता धानक, संगीता, बतिबाई, तुलसा बाई, यशोदा बाई, रागिनी बाई, अंजू बाई सहित कई महिला मजदूर शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है और राहत की बात यह है कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
पुलिस को नहीं मिली तत्काल सूचना
बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि घटना की सूचना न तो डायल-112 पर मिली और न ही 108 एम्बुलेंस सेवा को दी गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोडिंग पर उठे सवाल
हादसे के बाद मजदूरों को ढोने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक मजदूर सवार थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!