गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला: महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के खाचरौद में शनिवार सुबह लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में गोवंश से भरी पिकअप ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में रेखा नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
घायलों के हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें खाचरौद के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिकअप लोगों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गोवंश से भरी पिकअप लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में खड़ी थी। कुछ देर बाद चालक गाड़ी को आगे-पीछे करने लगा। इसी दौरान पिकअप दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। उस समय मंडी में कई लोग सब्जी खरीदने के लिए बैठे थे। पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान रेखा भी वाहन के नीचे आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह रेखा के ऊपर से निकल गई। मंडी में लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर कस्बे की गलियों में भागने लगा। इस दौरान उसने घरों के बाहर खड़े ऑटो और अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। घरों के बाहर बने ओटलों को भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस घटना से मंडी और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
भागते समय पिकअप रावला क्षेत्र में बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप क्रमांक एमपी-13-जेडएक्स-0596 को जब्त कर लिया है। वाहन में मौजूद गोवंश को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए खाचरौद के शासकीय अस्पताल भेजा गया है।
खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गोवंश कहां से लाया जा रहा था और पिकअप किस दिशा में जा रही थी। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी घटना के क्रम की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!