बच्चों के विवाद में मारपीट: कॉन्स्टेबल ने वकील को घर में घुसकर पीटा; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित समीक्षा टाउन में शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद वकील और पुलिस कॉन्स्टेबल के बीच जमकर मारपीट हो गई।
बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों को बीच-बचाव के लिए सामने आना पड़ा।जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया।
कहासुनी हाथापाई में बदली
शोर सुनकर जिला कोर्ट के वकील पंकज कुमार शर्मा और मदनमहल थाने में पदस्थ आरक्षक साकेत तिवारी बाहर आए। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।
दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
वकील पंकज शर्मा का आरोप है कि आरक्षक साकेत तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला किया और मारपीट की। उनका कहना है कि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कॉन्स्टेबल लगातार मारपीट करता रहा।
वहीं दूसरी ओर, कॉन्स्टेबल साकेत तिवारी ने भी वकील पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप
घटना के बाद वकील पंकज शर्मा सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। उनका आरोप है कि वे करीब 3 घंटे तक थाने में बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और समझौते का दबाव बनाया। यहां तक कि शिकायत दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को भी वहां से हटा दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे वकील ने पुलिस को सौंप दिया है। फुटेज में दोनों के बीच विवाद और मारपीट होती नजर आ रही है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं वकील के समर्थन में उनके साथी भी थाने पहुंच गए थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!