शराब दुकान के विरोध में भड़के लोग: लाठी लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं; हाईवे जाम से प्रशासन के छूटे पसीने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
डॉ. आंबेडकर नगर (महू) के महूगांव इलाके में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध ने देर रात उग्र रूप ले लिया। नाराज महिलाओं ने लाठी लेकर सड़क पर उतरते हुए महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। बीच सड़क पर कंटेनर रोककर किए गए इस प्रदर्शन से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कंटेनर रोककर हाईवे पर बैठीं महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे शराब दुकान के लिए सामग्री लेकर एक कंटेनर प्रस्तावित स्थल पर पहुंचा। इसे देखते ही आसपास की कॉलोनियों चिनार वैली और अदिति विहार की महिलाएं आक्रोशित हो गईं।
कंटेनर रोककर बैठ गई हाईवे पर
महिलाएं लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं और कंटेनर को रोककर हाईवे पर ही बैठ गईं। अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
“स्कूल-मंदिर के पास शराब दुकान नहीं”
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को आवेदन देकर स्कूल और मंदिर के पास शराब दुकान न खोलने की मांग की थी। इसके बावजूद रात में दुकान शुरू करने की तैयारी की जा रही थी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।
पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद खुला जाम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर खाली था, लेकिन उसमें शराब होने की आशंका के चलते लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
समझाइश के बाद खुला जाम
काफी देर तक समझाइश के बाद रात करीब 10:45 बजे जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, इसके बाद भी कई महिलाएं मौके पर डटी रहीं और विरोध जारी रखा।
पहले से चल रहा था विरोध, विधायक भी पहुंचीं
महिलाओं का यह विरोध अचानक नहीं था। चिनार वैली और अदिति विहार क्षेत्र के रहवासी पहले से ही इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे। यहां तक कि लोगों ने प्रस्तावित दुकान तक जाने वाले रास्ते में गड्ढे भी खोद दिए थे, ताकि निर्माण कार्य रोका जा सके।
विधायक भी पहुंची मौके पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शिव मंदिर में पूजन के बाद महिलाओं से चर्चा की और पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रशासन के सामने चुनौती
घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि आबादी वाले क्षेत्रों, खासकर स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान खोलने को लेकर लोगों में गहरा विरोध है। फिलहाल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है और आगे के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!