पेंट हाउस विवाद बना खूनी कांड: पिता-पुत्र ने कार चढ़ाकर महिला इंजीनियर को मार डाला; ’अनैतिक गतिविधियों’ पर आपत्ति की कीमत मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया इलाके में कल रात रिहायशी परिसर के भीतर चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का विरोध एक महिला की जान ले गया। एमआर-11 स्थित शिव वाटिका, सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में पेंट हाउस को किराए पर देकर कथित तौर पर अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां चलाने को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार खूनी कांड में बदल गया।
तेज रफ्तार कार सीधे सोसायटी के लोगों पर चढ़ा दी
आरोप है कि पेंट हाउस संचालक कुलदीप चौधरी और उसका बेटा मोहनीश चौधरी रहवासियों की आपत्ति से इतने भड़क गए कि उन्होंने तेज रफ्तार कार सीधे सोसायटी के लोगों पर चढ़ा दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पांडे (पाठक) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह वारदात सिर्फ एक झगड़ा नहीं, बल्कि उस तनाव, डर और गुस्से का विस्फोट बताई जा रही है, जो पिछले कई महीनों से सोसायटी के भीतर पल रहा था।
पेंटहाउस में क्या चल रहा था? इसी पर बार-बार भड़कता था विवाद
रहवासियों के मुताबिक, कुलदीप चौधरी शिव वाटिका स्थित अपने पेंट हाउस को पार्टी और ठहरने के नाम पर किराए पर देता था। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि वहां सिर्फ सामान्य बुकिंग नहीं, बल्कि कथित अनैतिक गतिविधियां भी चल रही थीं।यही वजह थी कि रहवासियों और चौधरी परिवार के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।
कई बार इस बात पर आपत्ति उठाई
सोसायटी के लोगों ने कई बार इस बात पर आपत्ति उठाई थी कि रिहायशी परिसर में बाहरी लोगों की संदिग्ध आवाजाही, देर रात तक शोर-शराबा और असामान्य गतिविधियां माहौल खराब कर रही हैं।जानकारी के मुताबिक, यह तनाव नया नहीं था। पिछले कुछ समय से यह विवाद इतना बढ़ चुका था कि रविवार को स्थानीय पार्षद को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश करनी पड़ी थी। लेकिन हालात नहीं सुधरे।
कल रात फिर भड़का विवाद, और फिर बह गया खून
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कल रात करीब 10:30 बजे कुलदीप चौधरी अपनी पत्नी और बेटे मोहनीश चौधरी के साथ पेंट हाउस पर पहुंचा। इसी दौरान वहां मौजूद रहवासियों ने एक बार फिर पेंटहाउस में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों पर आपत्ति उठाई। बहस इतनी बढ़ी कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच गुस्से में कुछ रहवासियों ने पेंट हाउस की लाइट बंद कर दी।बस, यहीं से मामला हिंसक मोड़ पर पहुंच गया।
तेज रफ्तार कार परिसर से बाहर निकालने लगे
आरोप है कि कुलदीप और उसका बेटा नीचे आए और तेज रफ्तार कार परिसर से बाहर निकालने लगे। इस दौरान कार ने सबसे पहले चौकीदार की पत्नी को टक्कर मारी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने कथित तौर पर कार को दोबारा मोड़कर वापस परिसर की ओर दौड़ा दिया।
शंपा को निशाना बनाकर कुचला गया?
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इसके बाद मल्टी में रहने वाली शंपा पांडे को तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर मारी गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं और बाद में उनकी मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
इंफोसिस इंजीनियर थीं शंपा, हाल ही में शिफ्ट हुआ था परिवार
मृतका शंपा पांडे (पाठक) पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और इंफोसिस में कार्यरत थीं। उनके पति सौरभ भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। सबसे मार्मिक बात यह है कि यह परिवार हाल ही में 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था।
परिवार ऐसी त्रासदी से उजड़ गया
यानी, एक नए घर और नई जिंदगी की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद यह परिवार ऐसी त्रासदी से उजड़ गया।रहवासियों का कहना है कि शंपा उन लोगों में शामिल थीं, जो सोसायटी के भीतर चल रही कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार असहज थीं।
Airbnb मॉडल, बाहरी भीड़ और बढ़ता तनाव
सोसायटी के लोगों के मुताबिक, कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंट हाउस खरीदे थे और उन्हें Airbnb जैसे मॉडल पर किराए से देना शुरू किया था।आरोप है कि इसी के बाद बिल्डिंग में बाहरी लोगों की आवाजाही, देर रात तक पार्टी, शोर-शराबा और कथित अनैतिक गतिविधियों का सिलसिला बढ़ गया। रहवासियों का कहना है कि यह सिर्फ शांति भंग होने का मामला नहीं था, बल्कि परिवारों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा बन चुका था।
सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का खेल, पिता-पुत्र गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात के अहम दृश्य कैद हुए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की भूमिका की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने मामले में कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश चौधरी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
रहवासियों ने पहले ही की थी शिकायत
शिव वाटिका स्थित सागर समृद्धि के पेंट हाउस में कुलदीप चौधरी पर अवैध और अनैतिक गतिविधियां कराने के आरोप हैं।रहवासी कई बार बिल्डर भरत बाहिती से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।विरोध में रहवासियों ने पेंटहाउस की लाइट-पानी तक बंद कर दी थी।
विदेशी महिला-पुरुष आकर देर रात पार्टी करते थे
इसी विवाद के बाद आरोपी ने महिला शंपा पांडे की हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया। रहवासियों के मुताबिक यहां विदेशी महिला-पुरुष आकर देर रात पार्टी करते थे। रेसिडेंशियल बिल्डिंग में कमर्शियल और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!