पीसीसी चीफ का आरोप: बोले- 'पूरी भाजपा 50 करोड़ रुपए लेकर दतिया पहुंची है, एक वोट के लिए 5 हजार रुपए तक दिए जा रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने हरदा की कृषि उपज मंडी में 'हल्ला बोल' आंदोलन आयोजित किया। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 'पूरी भाजपा 50 करोड़ रुपए नकद लेकर दतिया पहुंची है और एक वोट के लिए 5 हजार रुपए तक दिए जा रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के बावजूद भाजपा उपचुनाव हार जाएगी और जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी। हालांकि, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
2028 में सरकार बनी तो लाएंगे एमएसपी कानून
जीतू पटवारी ने कहा कि यदि वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एमएसपी से कम कीमत पर किसी किसान की उपज खरीदी जाती है तो उसे अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, विधायक आरके दोगने समेत बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों ने जीतू पटवारी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मूंग खरीदी को लेकर सरकार को अल्टीमेटम
पटवारी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 अगस्त तक मूंग की खरीदी शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर चक्काजाम आंदोलन करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार किसानों की पूरी मूंग समर्थन मूल्य पर खरीद लेती है, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का सार्वजनिक अभिनंदन भी करेगी।
कांग्रेस ने उठाईं किसानों की प्रमुख मांगें
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई ने आंदोलन के दौरान किसानों की ओर से कई मांगें सरकार के सामने रखीं। इनमें प्रमुख रूप से मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए। खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए।
इसके अलावा खरीदी की अवधि 10 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त तक की जाए। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त की जाए। 15 जुलाई 2026 को छोटी हरदा के पास चक्काजाम करने वाले किसानों पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं।
यूरिया और डीएपी वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराया जाए। वर्ष 2025 के खरीफ सोयाबीन फसल बीमा में कथित विसंगतियों की जांच कर जिन किसानों को कम बीमा राशि मिली है, उन्हें उचित भुगतान किया जाए। जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाई जाए।
बीमा भुगतान में विसंगति का भी मुद्दा उठाया
मोहन साई ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 के खरीफ फसल बीमा में कई किसानों को प्रति एकड़ बेहद कम राशि मिली, जबकि उन्होंने उससे कहीं अधिक प्रीमियम जमा किया था।
उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए बीमा दावों की समीक्षा और उचित भुगतान की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!