आंसू और प्रार्थना के साथ दहशत में रहे यात्री: इस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग: जानिये कहां से कहां जा रहा विमान उतरा कहां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद बड़ा हादसा टल गया। विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बाद में फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी और इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी।
स्थिति को संभालने के लिए विमान को सुरक्षित रूप से हवा में ही रखा गया और वह लगभग चार घंटे तक दावणगेरे, मुंडगोड और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया।
कई यात्री रोने लगे, कुछ प्रार्थना करते नजर आए और कई लोगों ने इस भयावह अनुभव को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया। वीडियो में यात्रियों की दहशत साफ दिखाई दे रही है।करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए फ्लाइट को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट किया। जहां शाम लगभग 7:30 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
बताया जा रहा है कि विमान में कुल 22 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि इस घटना ने उनके बीच गहरी दहशत छोड़ दी है। फिलहाल एयरलाइन और संबंधित तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!