खबर
Top News

देश के प्रमुख रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़: छापे में एक्सपायरी ब्रेड; सड़ी सब्जियां और पीडीएस का नमक जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
देश के प्रमुख रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में शामिल इटारसी स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई खानपान वेंडरों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी ब्रेड, सड़ी-गली सब्जियां, 185 किलो सरकारी पीडीएस (PDS) नमक और तीन गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला, एसडीएम नीलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन क्षेत्र में दबिश दी।

प्रशासन को देखते ही कई वेंडर अपने ठिकाने बंद कर मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी पहचान कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

गंदगी में बन रहा था यात्रियों का खाना
जांच के दौरान कई स्थानों पर अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार होता मिला। प्रशासन ने इसे यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया। मोहर सिंह की बिल्डिंग से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी ब्रेड बरामद हुई, जिसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

सुमंत तिवारी की बिल्डिंग में स्टेशन पर सप्लाई की जाने वाली सड़ी हुई आलू की सब्जी, बदबूदार ग्रेवी और खराब खाद्य सामग्री मिली, जिसे मौके पर जब्त किया गया।

गरीबों के लिए मिलने वाला पीडीएस नमक भी मिला
छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बरामदगी 185 किलोग्राम सरकारी पीडीएस नमक की रही। यह नमक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीब परिवारों के लिए निर्धारित होता है।

प्रशासन अब जांच कर रहा है कि यह सरकारी सामग्री निजी वेंडरों तक कैसे पहुंची। इसके अलावा तीन गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए, जिनकी वैधता की जांच की जा रही है।

सब-कॉन्ट्रैक्ट पर चल रहा था कारोबार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ वेंडर मुख्य टेंडरधारकों से सब-लेटिंग (Sub-letting) के माध्यम से स्टेशन पर खानपान का संचालन कर रहे थे। जांच के दायरे में राहुल इंटरप्राइजेज, शेख इरफान खान, अतुल अवस्थी, अजय महाला, होटल धर्मराज और राजकुमार बघेल सहित अन्य संबंधित पक्षों को शामिल किया गया है।

कड़ी कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर मिश्रा ने रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों की नियमित और आकस्मिक जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 तथा पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर-2015 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई व एफआईआर दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

1 minute ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

19 minutes ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

26 minutes ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

31 minutes ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

34 minutes ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 1 hour ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 1 hour ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 1 hour ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

about 1 hour ago
क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी
Top News

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

about 1 hour ago
गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

about 1 hour ago
सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

about 1 hour ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

about 1 hour ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 1 hour ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

about 2 hours ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

about 2 hours ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!