स्पेशल ट्रेनों से इन शहरों के यात्रियों को मिली राहत: हजारों को मिल सकेंगे कन्फर्म टिकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी के बीच रेलवे प्रशासन ने ग्वालियर से होकर गुजरने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के शुरू होने से प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
प्रयागराज-उधना स्पेशल ट्रेन 15 फेरों में चलेगी
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04105/04106 प्रयागराज-उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 जून से 31 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15-15 फेरों में चलेगी। प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह लगभग 4:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद गुना, उज्जैन, रतलाम और भुसावल होते हुए उधना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उधना से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। इस ट्रेन से प्रयागराज, ग्वालियर और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इंदौर के लिए 31-31 फेरे लगाएगी विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 जून से 29 सितंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 31-31 फेरों में चलेगी।
इन शहरों से होगा ट्रेनों का आना-जाना
ट्रेन ग्वालियर, गुना, उज्जैन और रतलाम होते हुए इंदौर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा। इससे ग्वालियर, भिंड, गुना, उज्जैन, रतलाम और इंदौर क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
मुंबई और सूरत के यात्रियों को भी सुविधा
रेलवे ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04002 का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सूरत और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा, जिससे त्योहार और अवकाश के दौरान यात्रा करना आसान होगा।
सभी श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे। इससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रेलवे का मानना है कि ग्वालियर सहित आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से राहत मिलेगी और छुट्टियों के मौसम में बढ़ती भीड़ का दबाव भी कम होगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!