खबर
Top News

पेपर लीक बिल पर संसद में आज महाबहस: आठ घंटे होगी चर्चा; सरकार-विपक्ष में बनी सहमति, राहुल-प्रियंका ले सकते हैं हिस्सा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 12:17 am
शेयर करें:
पेपर लीक बिल पर संसद में आज महाबहस

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र में कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद अब कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। मंगलवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर आठ घंटे तक विस्तृत चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनने के बाद इस अहम विधेयक पर बहस का रास्ता साफ हो गया है।

यह विधेयक नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। इसमें पेपर लीक, नकल माफिया और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान किया गया है।

सरकार-विपक्ष की बैठक में बनी सहमति
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। बैठक में संसद में जारी गतिरोध खत्म करने और पेपर लीक बिल पर विस्तृत चर्चा कराने पर सहमति बनी। इसके बाद मंगलवार को इस विधेयक पर करीब 8 घंटे की चर्चा तय की गई।

राहुल गांधी संभाल सकते हैं कांग्रेस का पक्ष
कांग्रेस इस बहस में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी की ओर से इस विधेयक पर मुख्य वक्ता हो सकते हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के भी चर्चा में हिस्सा लेने की संभावना है। बहस से पहले मंगलवार सुबह विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में रणनीति पर अंतिम चर्चा होगी।

संसद की अहम बहस
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद यह विधेयक संसद की सबसे महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल माना जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए इस बहस को अहम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 9 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 9 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 9 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 9 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 9 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 10 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 10 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 10 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 10 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 10 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 10 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 10 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 10 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 10 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 11 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 11 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 11 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 11 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!