मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप: 50 से ज्यादा घायल; जान बचाकर भागे लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टोंक।
शहर के व्यस्त टोंक रोड पर रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पशु चिकित्सालय के पास पीपल के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूट गया। देखते ही देखते मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
कुछ ही पलों में बेकाबू हुए हालात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत्ते में हलचल के बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बाहर निकलीं और आसपास मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए हमले से दुपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठे, जबकि पैदल राहगीर जान बचाने के लिए दुकानों, घरों और वाहनों की आड़ में छिपते नजर आए।
50 से अधिक लोग घायल
इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और तुरंत अस्पताल भिजवाया। राजकीय उप जिला अस्पताल में 24 घायलों का इलाज किया गया, जिनमें विष्णु सैनी, सुरेंद्र गुर्जर, सत्यप्रकाश दीक्षित, रवि वर्मा, मानव वैष्णव, मुबारक अहमद सहित कई लोग शामिल हैं।
एक की हालत गंभीर, टोंक रेफर
घायलों में राजकरण गुर्जर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए टोंक रेफर किया। बाकी मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद टोंक रोड पर कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों में डर साफ देखा गया, वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेड़ों या सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!