तीन जगह आग लगने से हड़कंप: लाखों का हुआ नुकसान; पशु आहार फैक्ट्री, भंगार गोदाम और कोल्ड स्टोरेज में आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर और आसपास के इलाकों में आग लगने की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। देवगुराड़िया क्षेत्र के ग्राम केवड़िया स्थित पशु आहार फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
वहीं, लसूड़िया थाना क्षेत्र के पीछे भंगार गोदाम में आग लग गई। इसके अलावा मंगलवार सुबह पोलो ग्राउंड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज गोदाम में भी आग लग गई। तीनों घटनाओं में दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक देवगुराड़िया के ग्राम केवड़िया स्थित पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत की।
फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे के अनुसार करीब 47 हजार लीटर पानी से कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में रखा पशु आहार और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री खुशबू पति प्रमित अग्रवाल की बताई जा रही है। इसी रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के पीछे स्थित एक भंगार के गोदाम में भी कल रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने में लगभग 25 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। आग में बड़ी मात्रा में भंगार जलकर राख हो गया। गोदाम किसका है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।
दमकल पहुंचने से बड़ा हादसा टला
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड को पोलो ग्राउंड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
तीनों जगह समय पर दमकल पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!