अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट: गैस सिलेंडर की बुकिंग पांच गुना बढ़ी; पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी, सरकार ने कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी है। राजधानी भोपाल में सिलेंडर बुकिंग सामान्य के लगभग पांच गुना बढ़ गई है। शुक्रवार को एक एजेंसी में 1600 बुकिंग दर्ज हुई, जबकि उपलब्ध स्टॉक सिर्फ 350 सिलेंडर का था।
2 से 4 दिन में सिलेंडर घर पहुंचेगा
अन्य जिलों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, लोग बुकिंग के तुरंत बाद एजेंसी या गोदाम पहुंच रहे हैं। उन्हें आश्वस्त किया जा रहा है कि 2 से 4 दिन में सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा। फिलहाल 32,000 से 35,000 बुकिंग पेंडिंग हैं।
सरकार ने साफ किया—किल्लत नहीं
उपभोक्ता मामलों और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बॉटलिंग प्लांट और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। बड़े शहरों के पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य है, लेकिन छोटे शहरों में अफवाह के कारण बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई है।
अस्थायी रूप से लंबी लाइनें
इससे अस्थायी रूप से लंबी लाइनें और स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी। प्रदेश में रोजाना करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है।भोपाल के पास भौंरी डिपो से शहर के 192 पंपों को ईंधन मिलता है। राजधानी में प्रतिदिन लगभग 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ रही है। कई शहरों में लोग सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं, जबकि सरकार बार-बार स्पष्ट कर चुकी है कि प्रदेश में कोई कमी नहीं है।
2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त
अब तक 2046 जगहों पर जांच की गई और 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। नौ मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और गैस खरीदें, अनावश्यक भंडारण से बचें।
भारी भीड़ और पंपों की स्थिति
शहर के पेट्रोल पंपों पर सुबह 5 बजे से ही लंबी लाइनें लगीं। मदन महल क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने के लिए लोग भीषण गर्मी में खड़े रहे। कुछ पंपों पर पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल दिया गया। वहीं, कई पंपों पर कर्मचारी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
कालाबाजारी रोकने के लगातार प्रयास
मंत्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है, जिससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है।
कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी सप्लाई लोकेशन अधिक समय तक काम कर रही हैं ताकि बढ़ी हुई मांग को पूरा किया जा सके।
मंत्री की अपील
मंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल या गैस खरीदें। किसी भी तरह का स्टॉक या भंडारण न करें। प्रदेश में सभी ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और रोजाना नया स्टॉक उपलब्ध होता है, जिससे आने वाले दिनों की मांग आसानी से पूरी की जा सकती है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!