विकास की गति बढ़ाकर क्लब में सौहार्द का माहौल बनाना चाहते हैं पम्मी छाबड़ा: यशवंत क्लब चुनाव की सरगर्मी के बीच रोचक घटनाक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खेल गतिविधियां यशवंत क्लब की जान, अनेक आयोजनों की योजना
सीधा मुकाबला सचदेवा-गोरानी पैनल और पम्मी छाबड़ा पैनल के बीच
बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप न हो, इस बात के पूरे प्रयास किए जाएंगे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के आगामी मैनेजिंग कमेटी चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच रविवार को बड़ा और रोचक घटनाक्रम सामने आया। चेयरमैन पद के दो प्रमुख दावेदार पम्मी छाबड़ा और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया के बीच आखिरकार समझौता हो गया।
दोनों के बीच लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद चेयरमैन उम्मीदवार तय करने के लिए पर्ची निकालने का फैसला किया गया, जिसमें पम्मी छाबड़ा का नाम निकलने पर उन्हें संयुक्त पैनल का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। अब चुनाव में सीधा मुकाबला सचदेवा-गोरानी पैनल और पम्मी छाबड़ा के पैनल के बीच होगा। क्लब के चुनाव जून माह में होने की संभावना है।
पम्मी ने किया अपनी योजनाओं का खुलासा
इस घटनाक्रम के बाद खुलासा फर्स्ट से विशेष बातचीत में पम्मी छाबड़ा ने जीत के बाद अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पैनल जीतती है तो विकास की गतिविधियों में फिर तेजी लाई जाएगी। छाबड़ा ने कहा कि हमने पहले भी आठ वर्ष प्रभावी और बेहतर तरीके से अपने कार्य को अंजाम दिया है।
हम यह नहीं कहते कि बाद की कार्यकारिणी ने काम नहीं किया, लेकिन कई आवश्यक अनुमति क्लब को नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि अगर हम जीते तो अब इस काम में गति लाएंगे। हमारा लक्ष्य क्लब के विकास के साथ सदस्यों में आपसी तालमेल मजबूत करना है। क्लब में सौहार्द्र का माहौल निर्मित करना है।
बड़े परिवार में मतभेद तो होते हैं, मनभेद न हों
छाबड़ा से जब यह पूछा गया कि गाहे-बगाहे क्लब में छुटपुट विवाद, अप्रिय प्रसंग भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। आपकी इन सब को रोकने के लिए क्या योजना है। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि अक्सर हर बड़े परिवार में मतभेद होते रहते हैं। क्लब का परिवार भी बड़ा है, इसलिए ऐसा कभी-कभी हो जाता है। हमारी टीम जीती तो प्रयास रहेगा कि मनभेद न होने पाएं। क्लब की गतिविधियां शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हों।
बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप पर अंकुश रहेगा
क्लब में राजनीति, राजनेताओं, बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आदि सवालों पर भी पम्मी छाबड़ा ने कहा कि यह कमेटी पर निर्भर करता है कि वे इन सब पर कैसे अंकुश लगाएं। हमारे कार्यकाल में ऐसी कोई बात देखने में नहीं आई। अब भी हमारा यही प्रयास रहेगा कि बाहरी लोगों का क्लब में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं हो।
अगले दो-तीन दिन में घोषित होगी पैनल- पैनल के बारे में पूछे जाने पर पम्मी छाबड़ा ने बताया कि पैनल तैयार है। अगले दो-तीन दिन में हमारी पूरी पैनल घोषित कर दी जाएगी।
नए खेलों की गतिविधियां शुरू की जाएंगी
पम्मी छाबड़ा ने एक प्रश्न पर कहा कि खेल तो यशवंत क्लब की जान हैं। जो नए खेल युवाओं में लोकप्रिय हैं उनकी गतिविधियां भी हम क्लब में आरंभ करेंगे। अभी हॉकी और पोलो जैसे खेलों को छोड़कर तकरीबन सभी प्रमुख खेलों की गतिविधियां क्लब मं संचालित की जाती हैं। जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहता है। अगर हमारी टीम जीती तो यह क्रम जारी रखा जाएगा।
दोनों की ही दावेदारी थी
पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया दोनों ही चेयरमैन पद के लिए दावेदारी जता रहे थे, जिससे चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना बन रही थी। दोनों ही पक्षों के समर्थक लगातार बैठकें और चर्चाएं कर रहे थे, ताकि एक मजबूत संयुक्त पैनल तैयार किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के लिए सचदेवा-गोरानी पैनल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। इस पैनल से चेयरमैन पद के लिए जीतेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपल पारिख को उम्मीदवार बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बड़ोतिया के नाम भी सामने आ चुके हैं।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!