पलासिया की आदर्श रोड बनी अवैध पार्किंग का अड्डा: गणेश कैप मार्ट ने नियमों की उड़ाई धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र स्थित आदर्श रोड अपनी पहचान खोकर ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या का केंद्र बन चुकी है। इस गंभीर अव्यवस्था के मुख्य केंद्र में गणेश कैप मार्ट है।
व्यावसायिक संस्थान होने के बावजूद यहां ग्राहकों के लिए पार्किंग की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है, जिसका सीधा खामियाजा राहगीरों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
आलम यह है कि मॉल में आने वाले चार पहिया वाहन सरेआम आदर्श रोड पर खड़े किए जाते हैं, जबकि दो पहिया वाहनों ने अपना स्वीट्स वाली गली को अवैध पार्किंग स्टैंड में बदल दिया है।
बिल्डिंग परमिशन की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन
सबसे बड़ा खुलासा यह है कि गणेश कैप मार्ट की इमारत में बिल्डिंग परमिशन की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। निर्माण के समय छोड़ी गई एमओएस की अनिवार्य जगह पर अवैध शेड डालकर वहां भी कपड़ों का बाजार सजा दिया गया है। जो जगह नियम के अनुसार खाली और सुरक्षित होनी चाहिए थी, वह अब व्यवसाय का हिस्सा बन चुकी है।
स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे अतिक्रमण
नगर निगम के बिल्डिंग विभाग और स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे हो रहे इस अतिक्रमण ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आदर्श रोड, जिसे नगर निगम ने सुगम यातायात के लिए विकसित किया था, वह अब सुबह से देर रात तक बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण स्थायी जाम का अड्डा बन गई है।
ट्रैफिक की इस अव्यवस्था से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन पूरी जानकारी होने के बाद भी मूकदर्शक बना हुआ है। अवैध निर्माण और पार्किंग की इस दोहरी समस्या पर प्रशासन की चुप्पी कई अनसुलझे सवाल खड़ी कर रही है।
अब देखना यह है कि निगम प्रशासन महज दिखावटी कार्रवाई तक सीमित रहेगा या फिर आदर्श रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात को सुचारू बनाने के लिए कोई सख्त कदम उठाएगा?
इस मामले में आधिकारिक पक्ष जानना चाहा तो राहुल रघुवंशी जोन 10 बिल्डिंग अिधकारी मोबाइल नंबर 7440413004 बंद मिला।
संबंधित समाचार

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!