ओवर स्पीडिंग बनी जानलेवा: हर दिन इतनी सड़क दुर्घटनाएं; युवा हो रहे शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सड़क हादसे चिंताजनक स्तर पर पहुंच गए हैं। डायल-108 एंबुलेंस सेवा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले एक वर्ष के दौरान 1 लाख 3 हजार 294 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इसका मतलब है कि प्रदेश में औसतन हर दिन 283 और हर घंटे करीब 12 सड़क हादसे हो रहे हैं।
61 प्रतिशत लोग 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग
सबसे गंभीर बात यह है कि इन दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा शिकार युवा वर्ग बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसों में घायल या प्रभावित होने वालों में 61 प्रतिशत लोग 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी
आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आया है कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित युवा हैं। 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत रही, जबकि 46 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग 9 प्रतिशत हादसों का शिकार हुए।
बच्चों की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत
इसके अलावा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की 3 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी युवाओं को सबसे ज्यादा जोखिम में डाल रही है।
सागर बना हादसों का हॉटस्पॉट
जिलेवार आंकड़ों में सागर सबसे ऊपर है, जहां एक साल में 6061 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद इंदौर (4853) और भोपाल (4546) का स्थान रहा।
सबसे ज्यादा हादसों वाले जिले
प्रदेश के सागर में 6061, इंदौर में 4853, भोपाल में 4546, छिंदवाड़ा में 3406, जबलपुर में 3398, धार में 3363, रीवा में 3289, सतना में 2912, विदिशा में 2786, खरगोन में 2748 हादसे हुए।
मई में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं
रिपोर्ट के अनुसार मई 2025 सड़क हादसों के लिहाज से सबसे खतरनाक महीना रहा। इस दौरान 12,047 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। जून और जुलाई में आंकड़ों में थोड़ी कमी आई, लेकिन अगस्त के बाद फिर हादसों का ग्राफ बढ़ने लगा। अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के दौरान भी दुर्घटनाओं में उछाल देखा गया।
हादसों की प्रमुख वजहें
विशेषज्ञों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के पीछे ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, सड़क के ब्लैक स्पॉट और गड्ढे, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाना जैसे कारण हैं।
ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण से 60% हादसे कम हो सकते हैं
भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह ओवर स्पीडिंग है। उनका कहना है कि यदि वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें तो प्रदेश में सड़क हादसों में करीब 60 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।
वहीं डायल-108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने से हादसों में चोटें अधिक गंभीर हो जाती हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
चेतावनी दे रहे आंकड़े
एक साल में एक लाख से ज्यादा सड़क हादसों का आंकड़ा साफ संकेत देता है कि सड़क सुरक्षा अब केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि गति पर नियंत्रण, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग तथा ट्रैफिक नियमों के पालन से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:15 से ज्यादा लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!