खबर
Top News

ओवर एक्टिंग ने खोल दी भाभी की पोल: लूट की मास्टर माइंड ने क्राइम शो देखकर रची साजिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
ओवर एक्टिंग ने खोल दी भाभी की पोल

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डबरा में 49 लाख रुपए की कथित लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज दो दिन में सुलझा लिया। जिस गर्भवती महिला को अब तक लूट की पीड़िता माना जा रहा था, वही पूरे फर्जी लूटकांड की मास्टरमाइंड निकली।

षड्यंत्र में पति भी शामिल
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों के साथ मिलकर ननद के घर में लूट की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न सिर्फ पूरी वारदात की प्लानिंग की, बल्कि घटना को असली लूट साबित करने के लिए खुद को घायल दिखाने और हाथ-पैर बंधवाने तक का नाटक किया।

49 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी
वारदात में करीब 49 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी की गई थी। संस्कृति नगर निवासी मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव ने 4 जून को डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गैरमौजूदगी में दो युवक एसी सर्विसिंग के बहाने घर में घुसे और उनकी पांच माह की गर्भवती भाभी पिंकी श्रीवास्तव को बंधक बनाकर करीब 46 लाख रुपए के जेवर और 2.50 लाख रुपए नकद लूट ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और ओवर एक्टिंग से खुली पोल
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में कथित लुटेरे कैमरे के सामने असामान्य तरीके से व्यवहार करते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहराई से जांच की। पूछताछ में सामने आया कि कैमरे में दिख रहा एक आरोपी शुभम श्रीवास्तव था, जो फरियादी मोनिका का सगा भाई और कथित पीड़िता पिंकी का पति है। इसके बाद पूरी कहानी पलट गई।

ननद की तिजोरी देखकर आया लालच
पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वह और उसकी पत्नी पिंकी पिछले कुछ महीनों से मोनिका के घर रह रहे थे। करीब 15 दिन पहले पिंकी ने ननद की तिजोरी में रखे लाखों रुपए के जेवर और नकदी देखी थी।

संपत्ति हड़पने की योजना बनाई
इसके बाद दोनों ने संपत्ति हड़पने की योजना बनाई। आरोप है कि साजिश को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई बार क्राइम आधारित टीवी कार्यक्रम देखकर वारदात की रूपरेखा तैयार की।

खुद बंधवाए हाथ-पैर, माथे पर बनवाई खरोंच
पुलिस के मुताबिक, वारदात वाले दिन पिंकी ने खुद घर का दरवाजा खोला। इसके बाद पति शुभम और उसका साथी सोनू घर में दाखिल हुए और अलमारी तोड़कर नकदी व जेवर समेट लिए।

ड्रेसिंग टेबल का कांच तोड़ा
शक से बचने के लिए ड्रेसिंग टेबल का कांच तोड़ा गया और उसी के टुकड़े से पिंकी के माथे पर हल्की खरोंच पहुंचाई गई। बाद में उसके हाथ-पैर बांध दिए गए, ताकि मामला वास्तविक लूट जैसा लगे।

हत्या तक की थी तैयारी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान किसी के आ जाने की स्थिति में गंभीर अपराध करने की भी योजना बनाई थी। हालांकि वारदात के दौरान कोई व्यवधान नहीं आया और आरोपी आसानी से फरार हो गए।

ऐसे किया माल का बंटवारा
लूट के बाद आरोपियों ने नकदी और जेवरों का बंटवारा भी कर लिया। कुछ रकम पिंकी के पास छिपाई गई, जबकि अन्य राशि और जेवर अलग-अलग स्थानों पर रखे गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग पूरा माल बरामद कर लिया है।

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
ग्वालियर पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता के सगे भाई, उसकी गर्भवती पत्नी और उनके साथियों ने मिलकर यह पूरा फर्जी लूटकांड रचा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए का सोना और नकदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

7 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

14 minutes ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

21 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

37 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 20 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 20 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!