हेमकुड साहिब 15 दिन में 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हेमकुण्ड/ज्योतिर्मठ।
सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ जारी है। 23 मई से शुरू हुई यात्रा में मात्र 15 दिनों के भीतर 65,840 से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से किया जा रहा है। समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
दुर्गम पर्वतीय मार्ग और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों के वाहनों की पार्किंग के लिए गोविंदघाट में 150 बसों, 747 कारों और 545 दोपहिया वाहनों की क्षमता विकसित की गई है।
इसके अलावा पुलना पड़ाव पर स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से 150 दोपहिया वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
गोविंदघाट से पुलना तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए 60 स्थानीय वाहन शटल सेवा के रूप में संचालित किए जा रहे हैं। इनका संचालन रोटेशन प्रणाली के आधार पर किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती कर यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज यात्रा का अनुभव मिल रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी कर रहा है।
श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने पूरे यात्रा काल में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान श्रद्धा, आस्था और पवित्रता बनाए रखने की अपील की।
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रही बीएसएफ की बस बेकाबू, ब्रेक फेल होने से टैक्सी-ट्रैक्टर से टकराई, दो जवान घायल
श्री अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए जम्मू से कश्मीर जा रहे बीएसएफ जवानों की एक बस मंगलवार को रामबन जिले के पीड़ा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।
जिससे बस ने पहले एक टैक्सी और बाद में एक ट्रैक्टर टालीको टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार जवान सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके02एपी-4755 बीएसएफ(जी कंपनी 90वीं बटालियन) के जवानों को लेकर जम्मू से अनंतनाग जा रही थी। रामबन जिला के पीड़ा के पास बस अनियंत्रित हो गई और पहले आगे चल रही एक मारुति अर्टिगा टैक्सी नंबर जेके11एच2003 को टक्कर मारते हुए बाद सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई।
इस हादसे में बस में सवार बीएसएफ के दो जवानों को मामूली चोटें आईं। घायलों की पहचान हेड कांस्टेबल अरवीन कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश तथा एएसआई संजीत कुमार निवासी बिहार के रूप में बताई गई है।
दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन लायागया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं टैक्सी में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
रुद्रप्रयाग में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का अभियान
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त एवं जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रुद्रप्रयाग, मनोज सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान यात्रा अवधि में अब तक कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) भेजे गए हैं। इन नमूनों में पनीर, दूध, घी, मसाले, आटा, बेसन, खाद्य तेल, सॉस, मुरब्बा और बिस्कुट जैसे खुले व पैक्ड उत्पाद शामिल हैं।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण और प्रवर्तन अभियानों के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में कई अनियमितताएं पाई गईं।
इनमें स्वच्छता संबंधी कमियां, खाद्य गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का भंडारण, संदिग्ध गुणवत्ता वाली सामग्री का संग्रहण और बिना खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के व्यवसाय संचालन शामिल हैं। इन मामलों में अब तक 17 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
पंडा पंचायत की संत समाज के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बुधवार बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान बढ़ती श्रद्धालु संख्या के मद्देनजर चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से पंडा पंचायत के पदाधिकारियों और संत समाज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की गई।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही का निरीक्षण किया। इसके बाद पंडा पंचायत के पदाधिकारियों और प्रमुख संतों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराना था।
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के दूसरे चरण के निष्पादन के तहत अलकनंदा तटबंध खूबसूरत रास्तों में बदले
सनातन संस्कृति के महान केंद्र और उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ नेतृत्व में इस पावन धाम का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अब वह समय दूर नहीं जब देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालु बाबा बदरी विशाल के दर्शन के साथ-साथ यहां दिव्यता और आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के एक अद्भुत संगम के साक्षी बनेंगे।
मास्टर प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों के बाद अब श्री बद्रीनाथ धाम का नया, भव्य और अलौकिक स्वरूप धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
बद्रीनाथ धाम का कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पसंदीदा और ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि बद्रीनाथ की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए, यहाँ बुनियादी ढांचे को बेहद मजबूत और आधुनिक बनाया जाए।
मास्टर प्लान के तहत धाम में सड़कों के चौड़ीकरण, नदी तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण और श्रद्धालुओं के चलने के लिए विशेष पैदल मार्गों को तैयार किया जा रहा है।
इसके साथ ही, अलकनंदा नदी के घाटों को बेहद खूबसूरत और आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जिससे यहाँ आने वाले भक्तों को आत्मिक शांति का अहसास हो सके।
इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर डटे हुए हैं। सीएम धामी लगातार चमोली पहुंचकर जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
सरकार ने साफ कर दिया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मास्टर प्लान के तहत कतार प्रबंधन, आधुनिक विश्राम गृह, चिकित्सा केंद्र और डिजिटल सहायता काउंटरों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि अत्यधिक भीड़ होने पर भी चारधाम यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और हर आम श्रद्धालु को सुगमता से भगवान के दर्शन हो सकें।
बदरीनाथ धाम के इस भव्य स्वरूप के तैयार होने से न केवल उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार, निवेश और व्यापार के अपार अवसर पैदा होंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया स्वरूप पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले दशकों तक सुरक्षित रहेगा।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!