पानी के लिए हाहाकार: झूठे दावों के बीच नहीं पहुंच रहे पानी के टैंकर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा की पाइप लाइन फूटने के बाद पानी के संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। निगम के बड़े अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि जिन इलाकों में पानी की टंकियां खाली रह गई हैं, वहां पर टैंकरों के जरिये पानी भिजवाया जाएगा, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई, क्योंकि निगम प्रशासन का टैंकरों से पानी बांटने का पूरा प्लान फेल हो गया।
लोग सुबह से रात तक गलियों में बाल्टियां और डिब्बे लेकर पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके इलाकों में सरकारी पानी का एक भी टैंकर नहीं पहुंचा।
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल खुद मूसाखेड़ी में बने स्काडा कंट्रोल रूम पहुंचे व कड़े निर्देश दिए थे कि जिन भी टंकियों के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है, वहां तुरंत टैंकर भेजे जाएं, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा।
राजमोहल्ला के रमेश वर्मा ने बताया नर्मदा का पानी नहीं आने के बाद उन्होंने टैंकर भेजने की मांग की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई टैंकर आया। इसी तरह कुशवाहा नगर के पंकज साहू व मुकेश श्रीवास्तव ने बताया उन्होंने अपने क्षेत्र के पार्षद से टैंकर डलवाने के लिए गुहार लगाई थी।
पार्षद ने भरोसा तो दिया, लेकिन टैंकर आया ही नहीं। इससे अन्नपूर्णा क्षेत्र, स्कीम-103, राजमोहल्ला, छत्रीबाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, जिंसी, महाराणा प्रताप नगर, जय हिंद, बाणगंगा, कुशवाहा नगर, नरवल, अगरबत्ती और टिगरिया बादशाह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवार पानी के लिए परेशान होते रहे। आम जनता को अपनी जेब से पैसे खर्च करके महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
अधिकारियों का वही बहाना सामने आया है कि तीसरे चरण की 180 एमएलडी वाली परियोजना में नदी का कचरा आ गया था, जिससे पानी का लेवल कम हो गया। साथ ही बड़गोंदा गांव के पास 1200 एमएम की मुख्य ग्रेविटी पाइप लाइन में बड़ा लीकेज हो गया था।
तकनीकी खराबी आना एक अलग बात है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के लिए बैकअप प्लान न होना और टैंकरों की व्यवस्था सिर्फ कागजों पर चलाना प्रबंधकीय दोष का खुलासा करता है, जिसके कारण शहर पानी के लिए तरस रहा है।
संबंधित समाचार

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!