आदेश, राजस्व अमला, पुलिस... फिर भी नहीं हटा कब्जा: अतिक्रमण हटाने पहुंचे एएसआई पर मोगरी से हमला; अफसरों के सामने कब्जाधारियों का हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में आदेश का पालन कराने पहुंचे राजस्व अमले और पुलिस टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर डाला। जिसके चलते उन्हें उल्टे पैर रवाना होना पड़ा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान एक एएसआई पर मोगरी से हमला कर दिया गया साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी और राजस्व अधिकारियों को धमकाया गया। घटना के बाद पुलिस और राजस्व अमले को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी और उल्टे पैर रवाना होना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी मल्हारगंज के आदेश के पालन में नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को सुयश विहार, नंदा नगर स्थित भूखंड क्रमांक-211 (1000 वर्गफीट) का कब्जा आवेदक मुन्नालाल घनघोरे को दिलाने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के तहत सोमवार को राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, पटवारी रुचि शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
दूसरे पीड़ित का भी यही दर्द... मामले में सुनीता कुमावत का भी नाम सामने आया है। उनका आरोप है कि उनके प्लॉट पर भी अवैध कब्जा है और उनके पक्ष में भी न्यायालय का आदेश होने के बावजूद उन्हें अब तक कब्जा नहीं मिल सका। उनका कहना है कि हर बार कार्रवाई के दौरान दबंग तत्व विरोध कर प्रशासन को पीछे हटने पर मजबूर कर देते हैं।
...लेकिन वे उग्र हो गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने आदेश का हवाला देते हुए कब्जाधारियों से सहयोग करने और कब्जा हटाने की बात कही। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक एएसआई पर मोगरी से हमला कर दिया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति और भारी विरोध के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। उनके पक्ष में पहले आदेश हो चुके हैं, लेकिन उन्हें जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया। उनका कहना है कि 2021 से कई बार कब्जा लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कब्जाधारियों ने हंगामा कर कार्रवाई रुकवा दी।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!