मास्टर प्लान का विरोध: 66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में प्रस्तावित मास्टर प्लान ड्राफ्ट 2047 को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। करीब 66 गांवों के किसान प्रस्तावित प्रावधानों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। मुगलिया छाप गांव से किसानों ने विरोध रैली निकाली।
पुलिस और प्रशासन सतर्क
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। एहतियात के तौर पर नीलबड़ चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। किसानों की मुख्य आपत्ति बड़े तालाब यानी भोजताल के कैचमेंट क्षेत्र में भूमि उपयोग से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर है।
खेती और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ेगा
किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि को तालाब संरक्षण से संबंधित श्रेणी में शामिल किए जाने से खेती और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ेगा। इससे उनकी आजीविका संकट में आ सकती है।
भोजताल संरक्षण के नाम पर लैंड यूज बदलने का विरोध
किसानों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी जमीन पर खेती कर रहे हैं। उनके मुताबिक, 1995 के मास्टर प्लान और 2031 के मास्टर प्लान ड्राफ्ट में भी उनकी जमीन का लैंड यूज कृषि निर्धारित था।
अब नए ड्राफ्ट में भोजताल संरक्षण के नाम पर कृषि भूमि को संरक्षण क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। किसानों ने भोजताल संरक्षण जोन-1 और जोन-2 यानी BIZ-1 और BIZ-2 को हटाने की मांग की है।
उनका कहना है कि जमीन का लैंड यूज कृषि ही रखा जाए, ताकि वे खेती जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
ग्राम सभाओं की सहमति नहीं लेने का आरोप
किसानों की दूसरी प्रमुख आपत्ति ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं की सहमति से जुड़ी है।
उनका आरोप है कि वर्ष 2031 के मास्टर प्लान पर आपत्तियों के दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि ग्राम पंचायतों की सहमति लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा, लेकिन प्रस्तावित मास्टर प्लान में ऐसा नहीं किया गया।
किसानों का कहना है कि गांवों के विकास और स्थानीय जरूरतों को तय करने में ग्राम सभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसलिए मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित 66 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित कराई जाएं और ग्रामीणों की सहमति तथा आपत्तियों पर विचार किया जाए।
नीलबड़ चौराहे पर बैरिकेडिंग, पुलिस सतर्क
मुगलिया छाप से निकली रैली और किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।
नीलबड़ चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
किसानों की मांग है कि मास्टर प्लान में भूमि उपयोग से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए और उनकी आपत्तियों का समाधान किया जाए।
अब इस मुद्दे पर प्रशासन और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!