सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका: अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे नेता; बोले- भरोसा मिले तो अनशन खत्म करूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुरुग्राम।
मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को बुधवार को पुलिस ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसद अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।
अस्पताल के गेट पर रोके गए सांसद
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विपक्षी नेताओं से कहा कि अस्पताल में फिलहाल केवल परिजनों को ही मरीज से मिलने की अनुमति है। इसके बाद आप सांसद संजय सिंह समेत सभी सांसद मेदांता अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। संजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से मिलने तक लोगों को रोका जा रहा है। हम केवल सोनम वांगचुक का हालचाल जानने आए हैं।
25 दिनों से अनशन पर हैं वांगचुक
वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
55 विपक्षी सांसदों ने लिखी चिट्ठी
वांगचुक के समर्थन में 55 विपक्षी सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की है। इस सूची में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेता शामिल हैं।
सरकार भरोसा दे तो अनशन खत्म करने को तैयार
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की। हालांकि बैठक की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस बीच सोनम वांगचुक ने एक पत्र जारी कर कहा कि यदि सरकार यह भरोसा देती है कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो वह अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं।
सरकार पर विपक्ष का हमला
विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि किसी अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के नियमों के तहत केवल परिजन को ही मुलाकात की अनुमति दी गई है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!