वीडियो देखिए, पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया: तीन घंटे धरने के बाद कार्रवाई; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को हुए विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेताओं ने नीट परीक्षा मुद्दे पर चर्चा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक धरना दिया।
तीन घंटे तक चला धरना, फिर पुलिस ने हटाया
दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुए धरने के दौरान सरकार की ओर से राहुल गांधी से दो बार बातचीत की गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
राहुल गांधी तक पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चारों ओर घेरा बना लिया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। आखिरकार पुलिस ने राहुल गांधी को उठाकर बस में बैठाया और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लेकर वहां से हटाया।
सरकार ने की दो दौर की बातचीत
धरना समाप्त कराने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से लगभग 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की और फिर दोबारा राहुल गांधी से मुलाकात की, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
सरकार का दावा- चर्चा को तैयार थे, विपक्ष ने बढ़ाई मांगें
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राहुल गांधी की प्रारंभिक मांग नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था।
उनके अनुसार, इसके बाद राहुल गांधी ने दो नई मांगें रखीं,जिनमें नीट मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। इन मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कराते हुए विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विपक्ष ने सरकार पर लगाया दमन का आरोप
धरने के दौरान विपक्षी दलों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक विरोध को कुचलने का आरोप लगाया, जबकि सरकार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को समझाने का पूरा प्रयास किया गया था, लेकिन सहमति नहीं बनने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!