इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार: एक साल से फरार था; इतने राज्यों में फैला था नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंदसौर/चित्तौड़गढ़।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला 25 हजार रुपए का इनामी अफीम तस्कर सुखलाल आंजना आखिरकार राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने चित्तौड़गढ़ में दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी मंगलवार देर रात की गई, जबकि इसका खुलासा बुधवार रात किया गया।
राजस्थान ANTF के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मदार्कभ' के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपी सुखलाल पुत्र पोखरलाल आंजना (32) निवासी मल्याबेर खेड़ा, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर पर दौसा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
शराब के कारोबार में घाटा, फिर शुरू कर दी अफीम तस्करी
पुलिस जांच के अनुसार, सुखलाल ने आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती शुरू की, लेकिन आमदनी कम होने के कारण उसने शराब के ठेके का कारोबार शुरू किया। इस कारोबार में भी नुकसान होने और कर्ज बढ़ने के बाद उसने अवैध अफीम तस्करी का रास्ता अपनाया।
पुलिस के मुताबिक, उसके पिता के नाम पर वैध अफीम खेती का पट्टा था। इसी कारण उसे अफीम उत्पादन और तस्करी के नेटवर्क की पूरी जानकारी थी। वह अपने खेत और आसपास के किसानों से अवैध रूप से अफीम एकत्र करता और फिर उसे मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के तस्करों तक पहुंचाता था।
बस पार्सल और वॉट्सएप कॉल से चलता था नेटवर्क
जांच में सामने आया कि सुखलाल सीधे बड़े तस्करों से संपर्क नहीं रखता था। वह केवल मादक पदार्थ की डिलीवरी और भुगतान तक ही सीमित रहता था, ताकि पूरे नेटवर्क की पहचान उजागर न हो।
पुलिस से बचने के लिए वह हर बार अलग-अलग वाहन और रास्तों का इस्तेमाल करता था। संपर्क के लिए केवल व्हाट्सएप कॉल का उपयोग करता था।
राजस्थान और गुजरात में मादक पदार्थों की खेप बसों के जरिए पार्सल के रूप में भेजी जाती थी और डिलीवरी के बाद व्हाट्सएप कॉल पर पुष्टि की जाती थी।
तीन राज्यों में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार, सुखलाल के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2025 में गुजरात ATS के गांधीनगर और राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में केस दर्ज हुए।
2026 में मध्य प्रदेश के नाहरगढ़ थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के भी प्रकरण दर्ज हैं।
शादी से लौटते समय हाईवे पर दबोचा
आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखलाल काले रंग की थार से भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया है और लौटते समय चित्तौड़गढ़ होते हुए अपने गांव जाएगा।
इसके बाद ANTF की टीम ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर सादे कपड़ों में निगरानी शुरू की। आरोपी को पीछा किए जाने का शक हुआ तो उसने कई बार रास्ता बदला। वह भीलवाड़ा रोड से उदयपुर रोड और फिर कोटा रोड की ओर मुड़ गया, लेकिन पहले से तैनात दूसरी टीम ने निंबाहेड़ा रोड स्थित ओछड़ी टोल प्लाजा के पास उसकी थार को रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया।
'ऑपरेशन मदार्कभ' के तहत 11वां तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान ANTF के अनुसार, 'ऑपरेशन मदार्कभ' के तहत मध्य प्रदेश से जुड़े सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुखलाल आंजना इस अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया मध्य प्रदेश का 11वां तस्कर है। एजेंसी का कहना है कि अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!