रईसजादों की रातें रंगीन करने वाला संचालक फरार: अय्याशी का अड्डा सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

आईएएस फार्म हाउस पर जुआकांड के बाद दूसरे ठिकानों पर एक्शन
कर्नल का बताया जा रहा है फार्म हाउस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईएएस के फार्म हाउस से पकड़े गए लाखों के जुअा के बाद पुलिस भले ही विवादों में घिरी हो, लेकिन अब दबाव में आकर आखिरकार एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में चल रहे फार्म हाउस और रिसॉर्ट्स की आड़ में हो रही अय्याशी, नशाखोरी और रसूखदारों की रंगीन पार्टियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
जुआकांड में टीआई सहित कई पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और सस्पेंड किया गया। पुलिस अपनी साख बचाने के लिए फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया है। फार्म हाउस एक कर्नल का बताया जा रहा है। जिसे अमन पटेल ने किराए पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आशापुरा क्षेत्र स्थित पातालपानी रोड पर संचालित इस फार्म हाउस में खुलेआम अय्याशी का खेल चल रहा था। यहां बाहरी रईसजादों को बुलाकर शराब, नशे और डांस पार्टियों का आयोजन किया जा रहा था। पार्टियों की सूचना थाने को देने के जगह गोपनीय रूप से पार्टियां कर संचालक नियमों को खुली चुनौती दे रहा था।
ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार हाल ही में सभी फार्म हाउस और रिसॉर्ट संचालकों को सख्त हिदायत दी गई थी कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या नशे से जुड़ी पार्टी नहीं होगी और रुकने वाले हर व्यक्ति की जानकारी थाने मंम देना अनिवार्य रहेगा। इसके बावजूद 30-31 मार्च की रात संचालक अमन पटेल ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए फार्म हाउस पर पार्टी रखी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां शराब की बोतलों का जखीरा, डिस्पोजल ग्लास और पार्टी का पूरा सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से माल जब्त कर फार्म हाउस को सील कर दिया। वहीं, संचालक अमन पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस कर्नल नागराज का है, जिसे अमन पटेल ने किराए पर ले रखा है।
आरोपी ने क्षेत्र में चार अन्य फार्म हाउस भी ले रखे हैं, जहां इसी तरह की पार्टियों का आयोजन होता है, डांस के लिए लड़कियां बुलाई जाती थीं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चौंकाने वाली बात यह कि फार्म हाउस संचालक पटेल को थाने पर पदस्थ एक सिपाही के संरक्षण की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, बड़गोंदा थाने में पदस्थ सिपाही रवि का आरोपी से गहरा संबंध है, जिसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा था। यहां तक कि रिसॉर्ट और फार्म हाउस संचालकों से वसूली करने तक की बात सामने आई है। इधर, बड़गोंदा पुलिस आरोपी पटेल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पहले भी हुई थी मामला दबाने की कोशिशें
खुलासा फर्स्ट को सूत्रों ने बताया कुछ समय पहले जब महू पुलिस ने इसी फार्म हाउस पर दबिश दी थी, तब भी कार्रवाई रोकने के लिए थाने में से ही रवि ने फोन लगाए थे। तब पार्टी करते युवक-युवतियों को पकड़ा गया था, लेकिन मामला दबाने की कोशिशें हुईं। लेकिन तब पुलिस ने मौके से लड़कियों को छोड़ दिया था। वहीं, पार्टी करते मिले युवकों पर कार्रवाई हुई थी। आरोपी पटेल का गवली पलासिया क्षेत्र में एक ढाबा भी संचालित करता है, जहां खुलेआम अवैध रूप से शराब परोसी जाती है और देर रात तक रईसजादों की महफिल सजती है। मालूम हो कि ग्रामीण थाना क्षेत्रों में फार्म हाउस और रिसॉर्ट्स की आड़ में चल रहा यह गंदा खेल लंबे समय से फल-फूल रहा है, जिसे पुलिस की मिलीभगत ने और बढ़ावा दिया है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!