चाय की गुमटी में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था संचालक पुलिस ने किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं पुलिस ने चाय की गुमटी में ऑनलाइन सट्टा खेल रहे गुमटी संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट मैच और कसीनो गेम्स पर दांव लगा रहा था। पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी चौराहे पर स्थित महाकाल एवरफ्रेश दुकान पर एक युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र पिता भगवानदास पहलानी निवासी शिवधाम कॉलोनी लिंबोदी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वह मोबाइल में क्रोम ब्राउजर के जरिए ग्रांड एक्सचेंज नाम के प्लेटफॉर्म पर आईडी बनाकर क्रिकेट मैचों और कसीनो गेम्स पर हार-जीत का दांव लगा रहा था।
पुलिस ने मौके पर ही मोबाइल चेक किया, जिसमें सट्टे से जुड़ी गतिविधियां मिलीं। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त किया गया। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!