विजय नगर में आधी रात को चला अभियान: बसों समेत 12 वाहन जब्त; शराबी चालकों पर पुलिस का शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शक्ति जारी है। पुलिस ब्रिथ एलिनाइजर से नशा चेक कर नशेड़ी चालकों के ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान बना रही है। कल रात विजयनगर पुलिस ने अभियान चलाकर शनिवार रात 12 वाहनों पर कार्रवाई की, जिसमें 3 बड़े वाहन शामिल है। सभी को जब्त कर लिया गया।
शनिवार रात विजयनगर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। टीम आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से एक-एक चालक की जांच की। जैसे ही नशे की पुष्टि हुई, मौके पर ही चालान बनाकर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया।
कार्रवाई में कुल 12 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई, जिनमें से 3 बड़े वाहन जब्त किए गए। इन बड़े वाहनों में दो यात्री बसें और एक आयशर वाहन शामिल हैं, जो सवारियों की जान को जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रहे थे।
विजय नगर टीआई कृष्णकांत पटेल के अनुसार, अमरदीप ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 झेडआर 3230 के आरोपी चालक
सीताराम पिता सुखलाल सेन, निवासी सागर, गौतम ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी17 पी 3351 चालक – नीरज कुमार शुक्ला और आयशर वाहन क्रमांक एमपी 13 झेडआर 3250 चालक गजेंद्र पिता भगवानदास कोरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौरीनगर, थाना हीरानगर, के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
तीनों चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संबंधित बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण तथा वाहनों के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) रद्द कराने के लिए संबंधित परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजकर अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!