एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्राइम ब्रांच की जांच में म्यूल अकाउंट के खेल का बड़ा खुलासा, दिल्ली से केरल और गुजरात से असम तक दर्ज शिकायतों से जुड़ा मिला बैंक खाता, खाताधारक गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगों के लिए बैंक खाते किस तरह देशभर में ठगी की रकम का रास्ता बन रहे हैं, इसका बड़ा खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ है। ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत आई4सी, गृह मंत्रालय, एनसीआरपी और राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से मिले डाटा की पड़ताल में इंदौर के एक बैंक खाते का कनेक्शन देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर फ्रॉड की कई शिकायतों से मिला।
जांच में प्रथम दृष्टया खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में हुआ। मामले में क्राइम ब्रांच ने खाताधारक अभिषेक तिवारी (25) को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच को संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान एक खाते की जानकारी मिली। बैंक रिकॉर्ड में यह खाता श्रीगणेश नगर निवासी अभिषेक तिवारी के नाम पर पाया गया। इसके बाद खाते की जानकारी का एनसीआरपी और साइबर क्राइम पेट्रोल पर दर्ज शिकायतों से मिलान किया गया।
जांच में दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों की साइबर ठगी शिकायतों से खाते का संबंध सामने आया।
सिर्फ खाता नहीं, रकम के रास्ते की तलाश...पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते का वास्तविक संचालन कौन करता था और इसके जरिए कितनी रकम का लेन-देन हुआ। जांच टीम संदिग्ध वित्तीय ट्रांजेक्शन, खाते के उपयोग और खाते को साइबर फ्रॉड में उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है।
ऑपरेशन मैट्रिक्स में एक और कार्रवाई
प्राप्त बैंक रिकॉर्ड, तकनीकी जानकारी और साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0129/2026 दर्ज किया गया है। अभिषेक तिवारी और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 61(2) बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
अब नेटवर्क की अगली कड़ी तलाश रही क्राइम ब्रांच
अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच अब खाते के पीछे सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित है। देशभर की साइबर ठगी शिकायतों से मिले कनेक्शन को देखते हुए संबंधित राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों से भी समन्वय किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत संदिग्ध म्यूल खातों और अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!