सालों से जमे अधिकारियों को बदला: कलेक्टर ने तोड़ा तहसीलदारों का गठजोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्षों से प्रशासन में तहसीलदारों के गठजोड़ को कलेक्टर शिवम वर्मा ने तोड़ दिया है। प्रशासनिक सख्ती के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर शिवम वर्मा कई दिनों से इस पर काम कर रहे थे।
न केवल तहसीलदार बल्कि एसडीएम के प्रभार भी बदलकर उन्होंने प्रशासनिक चुस्ती लाने की कवायद की है।
कनाड़िया एसडीएम ओमनारायणसिंह बड़कुल की जगह पर संयुक्त कलेक्टर दीपक चौहान को भेजा गया है। खुड़ैल से नीरज खरे को हटाकर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को लाया गया है। बड़कुल अब भू-अर्जन शाखा, लोक परिसंपत्ति शाखा देखेंगे।
वे बहुचर्चित परमानंद आश्रम पंचकुइयां में बच्चों की मौत के मामले में विवाद में आए थे। खरे को लोकसेवा गारंटी व अन्य शाखाओं में भेज दिया गया है।
वैसे, कलेक्टर वर्मा ने तहसीलदारों का नेक्सस तोड़ा है। वे वर्षों से जमे थे। खास बात ये है कि राजस्व कोर्ट और प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
जूनी इंदौर तहसीलदार राकेश सस्तिया के साथ अति. तहसीलदार कमलेश कुशवाह व नायब तहसीलदार अशोक परमार होंगे। यहां प्रोटोकॉल में बलबीरसिंह राजपूत रहेंगे।
मल्हारगंज में तहसीलदार शेखर चौधरी, अति. तहसीलदार लोकेश आहूजा और नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे रहेंगे। प्रोटोकॉल में निधि राजपूत धाकड़ तैनात की गई हैं।
कनाड़िया तहसीलदार नारायण नांदेड़ा व नायब तहसीलदार पूजा नागवंशी होंगी। प्रोटोकॉल का जिम्मा अंकिता वाजपेयी का होगा।
राऊ तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर व अतिरिक्त तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे होंगे, जबकि प्रोटोकॉल में धीरेश सोनी को पदस्थ किया गया है।
बिचौली हप्सी तहसीलदार अनिल पटेल व अतिरिक्त तहसीलदार शिखा सोनी होंगे और प्रोटोकॉल दयाराम निगम देखेंगे।
हातोद तहसीलदार गोविंदसिंह राजपूत व नायब तहसीलदार धर्मेंद्रसिंह चौहान के साथ प्रोटोकॉल में दिलीप आर्य को पदस्थ किया गया।
खुड़ैल तहसीलदार प्रीति भिसे व अतिरिक्त तहसीलदार योगेश मेश्राम तय किए। प्रोटोकॉल में याचना दीक्षित रहेंगी। देपालपुर तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार कुलदीपसिंह व महेंद्र गौड़ होंगे। प्रोटोकॉल में नागेंद्र त्रिपाठी को पदस्थ किया गया।
प्रभारी नायब तहसीलदार चौखालाल टांक को सांवेर, देवेंद्र कछावा प्रभारी तहसीलदार को महू में प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया। शैवालसिंह एमपीआईडीसी में संलग्न है।
संजय यादव प्रभारी तहसीलदार को भू-अभिलेख शाखा में और प्रियंका बघेल को चुनाव कार्यालय में भेजा गया है।
सभी 10 बजे से कोर्ट संभालें
कलेक्टर ने इसके साथ ही सख्त आदेश दिए हैं कि सभी तहसीलदार जिन्हें राजस्व न्यायालय की जिम्मेदारी दी गई है, वे सुबह 10 बजे से आफिस पहुंचे। शाम 6 बजे तक राजस्व कोर्ट का काम नियमित चलेगा।
सभी आरसीएम के जरिए ई पंचिंग कर उपस्थिति दर्शाएंगे। अभी देखा गया है कि बाबू के जरिए ही तहसीलदार पंचिंग कर देते हैं और आराम से दोपहर बाद पहुंचते हैं।
जिनकी शिकायतें उन्हें लूपलाइन में भेजा
कलेक्टर वर्मा ने उन अफसरों को लूपलाइन में भेज दिया, जिनके खिलाफ तमाम शिकायतें थीं। उन्हें राजस्व कोर्ट से हटाकर प्रोटोकॉल अधिकारी बना दिया है।
राऊ से याचना दीक्षित, खुड़ैल से दयाराम निगम, मल्हारगंज से नागेंद्र त्रिपाठी को हटाया था, जिन्हें अब राजस्व कोर्ट की अहम जिम्मेदारी से मुक्त कर प्रोटोकॉल में रखा गया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!