माता मंदिर मेले में अश्लील डांस: ऐसे इशारे करते नजर आईं डांसर; युवकों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के तराना जनपद क्षेत्र के सामानेरा गांव में आयोजित कालीसिंध महोत्सव के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में आयोजित डांस कार्यक्रम में कथित तौर पर अश्लील प्रस्तुति दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धार्मिक कथा का आयोजन
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के पीछे बने मंच पर 19 से 28 मार्च तक धार्मिक कथा का आयोजन चल रहा था। समापन के दिन मनोरंजन के लिए डांस कार्यक्रम रखा गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे।
फिल्मी गानों पर डांस
कार्यक्रम के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर डांस प्रस्तुत किया गया। कुछ गानों के बोल और प्रस्तुति को लेकर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। वायरल वीडियो में डांसर को आपत्तिजनक इशारे करते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया।
हंगामे के बाद बिगड़े हालात
डांस के दौरान ही कुछ युवकों ने मंच के पास हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौजूद पुलिस बल ने पहले समझाइश दी, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस ने चलाई लाठियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं। इसके बाद हालात धीरे-धीरे नियंत्रण में आए, हालांकि कुछ समय तक तनाव बना रहा।
पुलिस का बयान
माकड़ौन थाना प्रभारी पी.एस. राजपूत के अनुसार, मेले के दौरान कुछ लोग जानबूझकर अशांति फैला रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर उपनिरीक्षक मंशाराम चौधरी और उनकी टीम ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद व्यवस्था बहाल हो गई। फिलहाल किसी के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इस आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों के पास थी, लेकिन वायरल वीडियो के बाद कार्यक्रम की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर धार्मिक आयोजन में इस तरह के डांस कार्यक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस पहलू पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कालीसिंध महोत्सव का महत्व
तराना क्षेत्र में आयोजित कालीसिंध महोत्सव धार्मिक आस्था और स्थानीय परंपराओं से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। ब्रह्माणी माता मंदिर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जहां विशेषकर नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
कालीसिंध नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र में आयोजित यह महोत्सव केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-मिलाप का भी प्रमुख केंद्र है। यहां कथा, भजन-कीर्तन, झूले, बाजार और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलती है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!