एआई से बनाया न्यूड वीडियो, 15 लाख की मांग: मॉडल को ब्लैकमेल कर बहन-दोस्त को भेजने का बनाया दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग कर एक मॉडल और कॉलेज की छात्रा को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का एआई से अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रुपए नहीं देने पर उसकी बहन या दोस्त को भेजने और हर महीने एक लड़की उपलब्ध कराने का दबाव बनाया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स को भी अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापनों में काम दिलाने का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार, पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और पिछले दो वर्षों से मॉडलिंग कर रही है। इस कारण उसकी प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर उपलब्ध थी और काम के सिलसिले में उसका मोबाइल नंबर कई व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा था। 23 जून की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर संपर्क कर विज्ञापनों में काम दिलाने का झांसा दिया और प्रोफाइल मंगवाई। इसके बाद वह लगातार फोन कर संपर्क बनाए रखने लगा।
AI से तैयार किया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने बताया कि 3 जुलाई को आरोपी ने एआई की मदद से तैयार किया गया उसका अश्लील वीडियो भेजा और 15 लाख रुपए की मांग की। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसने युवती पर बहन या किसी दोस्त को भेजने और हर महीने एक लड़की उपलब्ध कराने का दबाव भी बनाया।
वीडियो कॉल कर बनाई नई रिकॉर्डिंग
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपना कैमरा बंद रखा और धमकाकर उससे कपड़े उतरवाए। डर और मानसिक दबाव में युवती उसकी बात मान गई। आरोपी ने इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसी के आधार पर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे अश्लील वीडियो
जब युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेज दिए और मैसेज लिखा कि वीडियो चाहिए तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से भी युवती को लगातार कॉल और धमकियां मिलती रहीं। परेशान होकर युवती ने अपना मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। आखिरकार उसने पूरी घटना परिजन को बताई और उनके साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस साइबर एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!